भूकंप के झटकों से कांपी लेह की धरती, घरों से बाहर निकले लोग, भूकंप की तीव्रता 4.1

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत में एक बार फिर भूकंप के झटके लगे हैं। ये भूकंप लद्दाख के लेह में गुरुवार तड़के 3 बजकर 54 मिनट आया है। लेह में गुरुवार तड़के लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए और डर की वजह से घरों से बाहर निकल आए। लेह में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल 4.1 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी के अनुसार, इस भूकंप की गहराई 150 किलोमीटर धरती के अंदर थी। राहत की बात यह रही कि इस भूकंप से अब तक कोई जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
कल राजस्थान में आया था भूकंप
पिछले कुछ दिनों से भारत के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। एनसीएस के अनुसार, बुधवार को राजस्थान के खैरताल तिजारा में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप की गहराई मात्र जमीन से तीन किलोमीटर नीचे थी।
जानिए क्यों आते हैं भूकंप?
पृथ्वी की सतह कई बड़े टुकड़ों (टेक्टोनिक प्लेट्स) में बंटी है। जब ये प्लेटें आपस में टकराती, खिसकती या अलग होती हैं, तो तनाव (stress) बनता है। जब यह तनाव ज्यादा बढ़ जाता है, तो प्लेटें अचानक फिसल जाती हैं। यही झटका भूकंप बनता है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular