यूक्रेन को 90 अरब यूरो का ब्याज-मुक्त कर्ज, ईयू का फैसला, सैन्य और आर्थिक मदद को मिली मंजूरी

ब्रसेल्स, एजेंसी। यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के लिए बड़ा और अहम फैसला लिया है। यूरोपीय संघ के नेताओं ने 2026-27 के लिए यूक्रेन को 90 अरब यूरो (करीब 106 अरब डॉलर) का ब्याज-मुक्त कर्ज देने पर सहमति जता दी है। इस राशि का इस्तेमाल यूक्रेन अपनी सैन्य जरूरतों और आर्थिक स्थिरता के लिए करेगा।
यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा हमारे बीच सहमति बन गई है। 2026-27 के लिए यूक्रेन को 90 अरब यूरो की सहायता मंजूर कर ली गई है। हमने वादा किया था और उसे निभाया है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस रकम की व्यवस्था किस तरह की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस फैसले से पहले ईयू नेताओं ने गुरुवार रात तक लंबी चर्चा की। खासतौर पर बेल्जियम को आश्वस्त किया गया कि यदि वह यूक्रेन को दिए जाने वाले इस कर्ज का समर्थन करता है, तो उसे रूस की संभावित जवाबी कार्रवाई से बचाने के लिए आवश्यक गारंटी दी जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कर्ज यूक्रेन के लिए आने वाले दो वर्षों में बड़ी राहत साबित होगा।
रूस के साथ जारी युद्ध के कारण यूक्रेन की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव है और बुनियादी ढांचे को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है। ऐसे में ईयू की यह आर्थिक मदद यूक्रेन को न सिर्फ सैन्य मोर्चे पर, बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी संभलने में मदद करेगी।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular