‘परफेक्शन नहीं, प्रगति पर फोकस करो’; जेनेलिया डिसूजा ने जिम से पोस्ट की फोटो, सभी मॉम के नाम लिखा मैसेज

जेनेलिया डिसूजा चर्चित एक्ट्रेस होने के साथ-साथ दो बच्चों की मां भी हैं। उनके दो बेटे रियान और राहिल हैं। जेनेलिया अपने परिवार को पूरा समय देती हैं। मगर, इसके साथ वे खुद पर भी पूरा ध्यान देती हैं। खासकर अपनी फिटनेस के बारे में कोई समझौता नहीं करती हैं। जेनेलिया ने आज गुरुवार को जिम से एक फोटो साझा की है। इसका कैप्शन और दमदार है।
जेनेलिया ने खुद को याद दिलाई यह बात
जेनेलिया डिसूजा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। वे ब्लैक जैकेट और शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। उनकी टीशर्ट पर लिखा है, ‘आई’। बता दें कि मराठी में मां को आई कहते हैं। यह फोटो शेयर करते हुए जेनेलिया ने सभी मॉम को फिटनेस के प्रति जागरुक करते हुए मैसेज लिखा है। वे लिखती हैं, ‘आई यानी मां जिम में। प्रोग्रेस पर फोकस करो, परफेक्शन पर नहीं। यह एक छोटा सा रिमाइंडर मेरे लिए है और साथ ही इसे पढ़ने वाली सभी माओं के लिए भी है’।
जेनेलिया की डेब्यू फिल्म
जिम आउटफिट में हाथ में पानी की बोतल थामे जेनेलिया अपनी फिटनेस के प्रति पाबंद नजर आ रही हैं। जेनेलिया की टोन्ड बॉडी देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर कितनी जागरुक हैं। जेनेलिया के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2003 में फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ से डेब्यू किया था। इसी फिल्म से रितेश देशमुख ने भी डेब्यू किया था।
2012 में की रितेश से शादी
जेनेलिया डिसूजा मस्ती, जाने तू या जाने ना, चांस पे डांस, फोर्स, तेरे नाल लव हो गया और सितारे जमीन पर जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 2012 में एक्टर रितेश देशमुख से शादी रचाई।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular