यूपी में 6 दिसंबर को लेकर हाईअलर्ट, श्रीकृष्ण जन्मस्थान से संदिग्ध महिला गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

मथुरा। मथुरा पुलिस सुबह से ही अलर्ट दिखाई दे रही है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद के आसपास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जन्मभूमि और मस्जिद क्षेत्र को दो जोन और 10 सेक्टर में बांटकर महत्वपूर्ण प्वाइंटों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही हिंदूवादी नेता भी घरों में नजरबंद किए गए हैं। पुलिस ने जन्मभूमि के पास संदिग्ध हालत में आई महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मथुरा में 6 दिसंबर को लेकर पुलिस शुक्रवार को पूरी तरह से सतर्क रही। जन्मभूमि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है। इसके अलावा जन्म भूमि और शाही ईदगाहमस्जिद की ओर जाने वाले मार्गों पर पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर लोगों की चेकिंग की।
पुलिस ने जन्मभूमि के पास संदिग्ध हालत में आई महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके अलावा अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सिंह को पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया है। वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि भूमि पूजन के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here