आपने लड़कियों को अक्सर अपने आउटफिट और लुक्स को लेकर परेशान देखा होगा। चाहे कहीं जाना हो या फिर किसी कार्यक्रम को अटेंड करना हो, लड़कियां इसके लिए अपनी बॉडी के हिसाब से आउटफिट का चयन करती हैं। पर, लड़कों के साथ ऐसा नहीं है। वो कहीं भी कुछ भी पहन लेते हैं। जिस वजह से कई बार उनका ड्रेसिंग सेंस काफी अजीब हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको दुबले-पतले लड़कों के लिए कुछ ऐसे फैशन टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप भी स्टाइलिश दिख सकते हैं।
दरअसल, दुबले-पतले लड़के जब अपनी हेल्थ के हिसाब के आउटफिट नहीं पहनते तो देखने मे बेहद अजीब लगते हैं। तो अगर आप भी दुबले पतले हैं, पर हेल्दी और स्टाइलिश दिखना चाहते हैं तो ये लेख आपकी इसमें मदद कर सकता है। आगे बताई गई टिप्स को फॉलो करके अगर आप कपड़े पहनना शुरू कर देंगे तो आपका लुक काफी स्टनिंग दिखेगा। तो आइए देर ना करते हुए आपको ये टिप्स बताते हैं।
स्ट्राइप से रहें दूर
अगर आप पतले-दुबले हैं तो तो स्ट्राइप वाले कपड़ों से दूरी बना लें। ये आपको और पतला दिखाने में मददगार होती हैं। अगर आप एक पैटर्न वाले शख्स हैं तो चेक और प्रिंटेड शर्ट और टीशर्ट को कैरी कर सकते हैं।
लेयर्ड कपड़ों से बनाएं दूरी
पतले लड़कों को लेयर्ड कपड़ो से दूर ही रहना चाहिए। अगर आप ज्यादा लेयर वाले कपड़े पहनेंगे तो देखनें में ये बेहद अजीब लगेगा।
सफेद कपड़ों को कहें हैलो
दुबले लड़के अगर व्हाइट रंग के कपड़े पहनेंगे तो वो हेल्दी लगने लगेंगे। सफेद के साथ आप लाइट शेड्स के अन्य कपड़े भी कैरी कर सकते हैं।
फिटिंग का रखें ध्यान
पतले लड़कों को हमेशा सही साइज के कपड़े पहनने चाहिए। अगर आप टाइट कपड़े पहनेंगे तो इसमें आप और पतले लगेंगे। वहीं अगर आप ओवरसाइज कपड़े पहनेंगे तो ये देखनें में बेहद अजीब लगेगा।