दूसरी बार मां बनीं इलियाना डिक्रूज; प्रियंका, मलाइका और विद्या ने दी शुभकामनाएं

इलियाना डिक्रूज दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दी है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में अपने बच्चे की झलक दिखाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा ‘मेरे दिल भरे हुए हैं।’ इलियाना ने अपने दूसरे बच्चे का नाम भी बताया है। इस पोस्ट को कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं।
इलियाना की पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है ‘खूबसूरत लड़की तुम्हें बहुत बहुत शुभकामनाएं।’ अभिनेत्री सोफी चौधरी ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है ‘डार्लिंग आपको शुभकामनाएं। तुम्हें और इस बच्चे को बहुत सारा प्यार’। अभिनेत्री विद्या बालन ने कमेंट करते हुए लिखा है। ‘शुभकामनाएं। भगवान आप लोगों की रक्षा करे।’
वायरल हुई इलियाना की पोस्ट
इलियाना की यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है। उनकी पोस्ट पर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने भी कमेंट किया है और उन्हें बधाई दी है। इलियाना की पोस्ट पर अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने भी कमेंट करके बधाई दी है। रिद्धिमा तिवारी ने भी उनकी पोस्ट पर कमेंट किया है।
इलियाना के बारे में
आपको बता दें कि इलियाना की शादी माइकल डोलान के साथ मई 2023 में हुई थी। अगस्त 2023 में उनका पहला बच्चा हुआ था। इलियाना ने अक्टूबर 2024 में अपनी दूसरी प्रेगनेंसी का एलान किया था। हाल ही में इलियाना ने सोशल मीडिया के जरिए कहा था ‘लोगों और खासकर बच्चों को यह सिखाया जाना चाहिए कि क्रूर, दुष्ट, निर्दयी या स्वार्थी होना प्यार करने लायक गुण नहीं हैं। प्यार को सम्मान और खुशी से हासिल करना पड़ता है।’

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular