आईपीएल 2026: हर्षित राणा की जगह पर नवदीप सैनी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने साथ जोड़ा

नईदिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने नवदीप सैनी को अपने साथ शामिल किया है। दरअसल, सैनी को चोटिल हर्षित राणा की जगह पर टीम से जोड़ा गया है। बता दें कि राणा चोट के चलते ही टी-20 विश्व कप 2026 से भी बाहर हुए थे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को सैनी को शामिल करने की जानकारी दी। वहीं, गुजरात टाइटंस ने कुलवंत खेजरोलिया को पृथ्वीराज यारा की जगह अपने साथ जोड़ा है।
सैनी 2023 के बाद अंतराल के बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स द्वारा चुने जाने के बाद, 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए लीग में अपना डेब्यू किया था। वह अच्छी गति से गेंदबाजी करते हैं। अपने आईपीएल करियर में अब तक सैनी ने 32 मैच खेले हैं और 8.88 की इकॉनमी रेट से 23 विकेट लिए हैं।
खेजरोलिया ने अब तक आईपीएल में कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें 41.00 की खराब औसत के साथ 8 विकेट लिए हैं। वह आईपीएल 2025 में भी गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा थे। हालांकि, उन्हें सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका मिला था। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में अब तक 26 मैच खेले हैं, जिसमें 26.22 की औसत के साथ 27 विकेट लिए हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular