‘मेरे लिए सम्मान की बात’, मचाडो से नोबेल शांति पुरस्कार मिलने पर गदगद हुए ट्रंप

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप कई बार नोबेल पुरस्कार पाने की इच्छा जता चुके थे। ट्रंप को आखिकार नोबेल मिल ही गया। वेनेजुएला में विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो ने अपना नोबेल शांति पुरस्कार ट्रंप को दे दिया है।
नोबेल मिलने पर अमेरिकी राष्ट्रपति गदगद हो गए। मचाडो की ट्रंप को नोबेले देते हुए जब पहली फोटो सामने आई, उसमें अमेरिकी राष्ट्रपति के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। मारिया कोरिना मचाडो से नोबेल शांति पुरस्कार मिलने के बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रुथ प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘वह एक अद्भुत महिला हैं जिन्होंने बहुत कुछ सहा है।’ ट्रंप ने आगे लिखा, ‘मचाडो का उन्हें नोबेल देना आपसी सम्मान का एक अद्भुत संकेत है।’
व्हाइट हाउस में मुलाकात के बाद, ट्रंप ने वेनेजुएला की नेता की तारीफ करते हुए कहा, ‘मचाडो ने मेरे किए गए कामों के लिए अपना नोबेल शांति पुरस्कार मुझे दे दिया है।’ व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप नोबेल पुरस्कार अपने पास रखना चाहते हैं।’
क्या मचाडो दे सकती हैं ट्रंप को अपना नोबेल?
नोबेल इंस्टीट्यूट ने कहा, ‘मचाडो अपना नोबेल पुरस्कार ट्रंप को नहीं दे सकतीं, यह एक ऐसा सम्मान है जिसे ट्रंप लंबे समय से पाना चाह रहे थे। यह कदम भले ही प्रतीकात्मक हो, लेकिन यह असाधारण घटना है।
नोबेल इंस्टीट्यूट की तरफ से आगे कहा गया, ट्रंप ने मचाडो को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया है, जबकि मारिया कोरिना मचाडो लंबे समय से वेनेजुएला में निकोलस मादुरो की सरकार के खिलाफ प्रतिरोध का चेहरा रही हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular