पूरी जिंदगी काम करना चाहती हैं करीना कपूर, बताया, अपनी फिटनेस का राज

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बुधवार को अपनी फिटनेस और जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। 44 साल की करीना ने कहा कि वह हमेशा फिट रहना चाहती हैं, ताकि बुढ़ापे में भी काम और पारिवारिक जीवन का आनंद ले सकें। यह बात उन्होंने अपनी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर की किताब ‘द कॉमनसेंस डाइट’ के विमोचन के अवसर पर कही।
मेरे लिए उम्र महज एक नंबर: करीना
करीना ने कहा कि वह किसी की मदद या बैसाखी के बिना अपनी जिंदगी जीना चाहती हैं। उन्होंने कहा, उम्र मेरे लिए बस एक नंबर है। मैं फिट रहना चाहती हूं, ताकि 70 या 75 की उम्र में भी सेट पर जा सकूं। मुझे पूरी जिंदगी काम करना है। अपने नाती-पोतियों को उठाने के लिए भी ताकत चाहिए। इसके लिए रुजुता की सलाह से सही खाना खाती हूं।
फिट रहने के लिए क्या करती हैं करीना?
करीना का मानना है कि अच्छा खाना, योगा और थोड़ी एक्सरसाइज आपको अंदर से अच्छा महसूस कराते हैं। इस पर बात करते हुए करीना ने कहा, जिंदगी और उम्र मेरे लिए यही है। मैं इसे पसंद करती हूं। मैं घी और खिचड़ी खाती हूं, थोड़ा वेट ट्रेनिंग करती हूं, सूर्य नमस्कार करती हूं। बोटॉक्स या स्किन ट्रीटमेंट से ज्यादा मुझे अपनी मेहनत पर भरोसा है। करीना ने आगे कहा, खुद पर भरोसा ही सबकुछ है। हर दिन खुद को हौसला देो, तो लोग भी आप पर भरोसा करेंगे। उन्होंने अपने छोटे बेटे जेह के जन्म के बाद की बात भी साझा की। 2021 में जेह के जन्म के बाद उनका वजन 25 किलो बढ़ गया था। एक पल को उन्हें लगा कि फिर से मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन तुरंत खुद को संभाला।
अभिनेत्री को खिचड़ी को बहुत पसंद
करीना ने आगे कहा, “बचपन में जब मैं गोल-मटोल थी तब भी खाना मेरा दोस्त था। मैंने कभी भूखे रहने की कोशिश नहीं की। चिप्स का पैकेट देखकर भी खुश हो जाती थी। करीना को खिचड़ी बहुत पसंद है। इस बारे में उन्होंने कहा, यह मेरा कम्फर्ट फूड है। तीन दिन खिचड़ी न खाऊं तो मन करने लगता है। मैं हफ्ते में पांच दिन भी इसे खा सकती हूं। कपूर खानदान में खाने का शौकीन माना जाता है। करीना ने इस पर कहा, हम सब साथ बैठते हैं, खाते हैं, बातें करते हैं। खाना अच्छा हो तो बातें और मजेदार होती हैं। पाया सूप हमारा फेवरेट है। ये हमारे लिए गोल्डन डिश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here