लेटेस्ट न्यूज़
29 Apr 2026, Wed

किंग कोहली ने आईपीएल में रचा इतिहास, 9 हजार रन बनाने वाले बने पहले बल्लेबाज

नईदिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो आईपीएल में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने ये उपलब्धि 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आरसीबी बनाम डीसी के मैच में हासिल की।
इस मैच में उतरने से पहले, कोहली को यहां तक पहुंचने के लिए केवल 11 रनों की जरूरत थी। हालांकि कोहली ने 76 रनों के छोटे स्कोर का पीछा करते हुए मैच में 23 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी।
इस मील के पत्थर ने उन्हें टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में और ऊपर पहुंचा दिया। दूसरे स्थान पर मौजूद रोहित शर्मा उनसे लगभग 1900 रन पीछे हैं। बता दें कि 275 आईपीएल मैचों में कोहली ने 40.05 की औसत और 133.80 के स्ट्राइक रेट से कुल 9012 रन बनाए हैं, जिसमें आठ शतक और 66 अर्धशतक शामिल हैं।
भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की बेहतरीन तेज गेंदबाजी की बदौलत आरसीबी ने डीसी को महज 75 रनों पर ही समेट दिया। हेजलवुड ने चार विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट चटकाए। आरसीबी के लिए इस लक्ष्य का पीछा करना बेहद आसान रहा, कोहली के 23 और पडिकल के 34 रनों की बदौलत मात्र 6.3 ओवर में ही एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।