अंडमान में बड़ा हादसा! समुद्र में गिरा हेलीकॉप्टर, मौत के मुंह से सुरक्षित निकले सभी 7 लोग

नई दिल्ली। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के मायाबंदर इलाके में मंगलवार सुबह एक बड़ा हवाई हादसा टल गया। उत्तरी और मध्य अंडमान जिले में उड़ान भर रहा एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित होकर सीधे समुद्र में जा गिरा। गनीमत रही कि समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और चालक दल समेत सभी सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।
एक वरिष्ठ नागर विमानन अधिकारी ने बताया, “हेलीकॉप्टर ने श्री विजयपुरम से सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरी थी और साढ़े नौ बजे समुद्र में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी का संकेत मिला है, जिसके बाद पायलट को हेलीकॉप्टर को समुद्र में उतारा पड़ा।” एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जांच के आदेश
प्रशासन ने इस गंभीर हादसे की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। नागर विमानन अधिकारी ने बताया, ‘प्रारंभिक जांच तकनीकी खराबी की ओर इशारा कर रही है। विस्तृत जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि उड़ान भरने से पहले मेंटेनेंस में कोई कमी तो नहीं थी।’

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular