उधमपुर 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। बस जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रही थी। यह हादसा उधमपुर के रामबन-बनिहाल मार्ग पर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और सेना के जवान भी मौके पर पहुंचे। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
वहीं केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में इस घटना की जानकारी शेयर की है। उन्होंने लिखा-‘अभी-अभी, उधमपुर के ष्ठष्ट मिंगा शेरपा से बात हुई। मुझे पता चला कि एक घंटे से भी कम समय पहले, कनोट गांव में एक दुखद सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में रामनगर से उधमपुर जा रही एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस शामिल थी।
बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। इसमें काफी लोगों के हताहत होने की आशंका है। हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाएगा। गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है। मैं स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ, राजिंदर शर्मा के नेतृत्व वाली हमारी स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम के भी लगातार संपर्क में हूं।
जम्मू में बड़ा सड़क हादसा : उधमपुर में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 15 लोगों की मौत; कई घायल

