मिसाइलों की बारिश, हर तरफ धमाके, अमेरिका ने ईरान के खारग द्वीप पर किया मिसाइल अटैक

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सेंटकॉम ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पर सटीक और व्यापक हमले किए हैं।
सेंटकॉम द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में रात के समय किए गए हमलों के दृश्य दिखाई दे रहे हैं, जिनमें धमाकों के बाद उठते धुएं के गुबार और आसमान में फैलता काला धुआं देखा जा सकता है। कमान के अनुसार यह अभियान ईरान के सैन्य ढांचे को कमजोर करने के उद्देश्य से चलाया गया।
अमेरिकी सेना के मुताबिक इस कार्रवाई के दौरान नौसैनिक खदानों के भंडारण स्थल, मिसाइल भंडारण बंकर और कई अन्य सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया। सेंटकॉम ने दावा किया कि द्वीप पर स्थित 90 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया, जबकि तेल से जुड़े महत्वपूर्ण ढांचे को जानबूझकर सुरक्षित रखा गया।
इसी बीच अमेरिका के सहयोगी ने भी शनिवार को बताया कि उसने में ईरान के प्रमुख अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र और वायु रक्षा प्रणालियों के निर्माण से जुड़े एक कारखाने पर हमले किए हैं आईडीएफ के अनुसार यह केंद्र सैन्य उपग्रहों के विकास से जुड़ा था, जिनका उपयोग क्षेत्र में निगरानी, खुफिया जानकारी जुटाने और लक्ष्य निर्धारण के लिए किया जाता था।
खारग द्वीप का रणनीतिक महत्व
विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरी में स्थित ईरान का सबसे अहम तेल निर्यात केंद्र है। देश के कच्चे तेल के निर्यात का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा इसी द्वीप के माध्यम से होता है। यहां विशाल तेल भंडारण टैंक और सुपरटैंकरों के लिए बड़े लोडिंग टर्मिनल मौजूद हैं। रक्षा विश्लेषकों का मानना है कि इस क्षेत्र में बढ़ती सैन्य गतिविधियां पश्चिम एशिया में पहले से जारी तनाव को और गहरा कर सकती हैं। फिलहाल ईरान की ओर से इन हमलों को लेकर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular