लेटेस्ट न्यूज़
12 Mar 2026, Thu

सोहम शाह की तुम्बाड 2 में तहलका मचाएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

सोहम शाह की आगामी फिल्म तुम्बाड 2 के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पहले खबर आई थी कि फिल्म के दृश्य पैमाने को बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने जाने-माने अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को शामिल करने की योजना बनाई है। अब सोहम ने फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है जिसके बाद से लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है। दरअसल, फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी आधिकारिक तौर पर शामिल हो गए हैं।
तुम्बाड की दुनिया को विस्तृत और दिलचस्प बनाने के लिए निर्माताओं ने यह कदम उठाया है। बताया जाता है कि सीक्वल में नवाजुद्दीन का बहुत महत्वपूर्ण किरदार होने वाला है। इस पर बात करते हुए सोहम ने कहा, नवाज सर को तुम्बाड 2 में लाना हमारे लिए बहुत उत्साहित करने वाली बात है। वो ऐसे अभिनेता हैं जो हर किरदार में गजब की शिद्दत और असलियत लाते हैं। उधर नवाजुद्दीन ने भी तुम्बाड का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की।
तुम्बाड 2 की शूटिंग जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इस बीच, सीक्वल में नवाजुद्दीन के शामिल होने की खबर ने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है। एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, अब होगा मौत का खेल। दूसरे ने लिखा, बाप का…विनायक दादा का…सबका बदला लेगा रे तेरा पांडुरंग। बता दें, फिल्म को तुम्बाड 2 को सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। इसमें पेन स्टूडियोज की साझेदारी भी शामिल है।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।