लेटेस्ट न्यूज़
27 Apr 2026, Mon

10 अक्टूबर, रात के 10 बजे बल्लू जेल से फुर्र: खलनायक रिटर्न्स का फर्स्ट लुक वीडियो आउट, संजय दत्त ने रिलीज डेट का दिया हिंट!

बॉलीवुड के सबसे मशहूर विलेन्स में से एक सिनेमाघरों में वापसी कर रहा है। जी हां, 1993 की कल्ट फिल्म खलनायक का सीक्वल खलनायक रिटर्न्स का फर्स्ट लुक आ गया है। मेकर्स ने खलनायक रिटर्न्स का फर्स्ट लुक वीडियो जारी किया है, जिसमें संजय दत्त का धांसू अवतार दिखाया गया है। इस फ़िल्म में संजय दत्त उस किरदार में वापसी करेंगे जिसने उनके करियर को एक नई पहचान दी थी। फिल्म के मेकर्स ने एक ऐसी नई कहानी का वादा किया है जो ओरिजिनल ब्लॉकबस्टर फिल्म को आगे बढ़ाएगी।
संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम पर खलनायक रिटर्न्स का फर्स्ट लुक अनाउंस किया है और कैप्शन में फायर इमोजी के साथ लिखा है, कुछ कहानी खत्म नहीं होती, वो दुबारा शुरू होती है। खलनायक रिटर्न्स।
1 मिनट 12 सेकेंड के इस फर्स्ट लुक वीडियो में जेल का सीन दिखाया जाता है, जहां हर जगह आग लगी होती है। इस दौरान संजय दत्त की एंट्री होती है। वह जंजीरों को तोड़कर एक घायल शख्स के पास पहुंचते हैं। इसके बाद का सीन का दमदार होता है। वह जमीन पर लगी आग को अपनी उंगलियों पर लेते हुए सिगरेट जलाता है। बैकग्राउंड में 1993 की कल्ट फिल्म खलनायक का टाइटल ट्रैक नायक नहीं खलनायक हूं मैं बजता है।
घायल शख्स संजय दत्त के किरदार से माफी मांगता है। इस बीच संजय एक दमदार डायलॉग बोलते हैं, बोला था न 10 अक्टूबर, रात के 10 बजे, बल्लू जेल से फुर्रररररर। इसके बाद वह फिल्म खलनायक का टाइटल ट्रैक गाते हैं। इसके बाद वह वहां से उस घायल शख्स को वहीं छोड़कर चले जाते हैं।
संजय दत्त का यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आया है। पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा है, नाम ही काफी है, हर पहचान से बड़ा है, मुश्किलों के आगे वो चट्टान बन कर खड़ा है, शेर की चाल और आंखों में वही पुराना नशा, संजू बाबा है ये, जो हर दिल में बसा है। एक ने लिखा है, ओएमजी… असली बैड बॉय वापस आ गया है।
मैंने बचपन में सत्यम वर्ली में खलनायक देखी थी। कई फैंस ने बाबा इज बैक कर फर्स्ट लुक की सराहना की है। एक दूसरे फैन ने लिखा है, ये हुआ ना असली लेजेंड का कमबैक। आखिरकार बाबा अपने ही राज में वापस आ गए हैं।
सुभाष घई की निर्देशित खलनायक अपने समय की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म की सफलता का श्रेय इसके हिट गाने और संजय दत्त के साथ-साथ जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित के दमदार अभिनय को जाता है। दशकों बीत जाने के बाद भी, दर्शकों के बीच इस फिल्म की यादें आज भी हो जाती हैं।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।