लेटेस्ट न्यूज़
17 Mar 2025, Mon

संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई का काम शुरू, एएसआई टीम के साथ कमेटी के लोग भी मौजूद

संभल । उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्थित जामा मस्जिद में रविवार की सुबह रंगाई-पुताई का काम शुरू हो गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम के साथ कमेटी के लोग मौजूद हैं। इससे पहले, शनिवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (्रस्ढ्ढ) टीम पेंटर के साथ जामा मस्जिद पहुंची थी लेकिन कुछ देर रुकने के बाद टीम लौट गई थी।
12 मार्च को उच्च न्यायालय ने पुताई और सजावट का आदेश किया था। साथ ही यह भी कहा था कि इस पुताई और सजावट के कार्य की निगरानी एएसआई द्वारा की जाएगी। इसी क्रम में 13 मार्च को ्रस्ढ्ढ की टीम जामा मस्जिद पहुंची थी। बाहरी हिस्से के साथ अंदर के परिसर का भी निरीक्षण किया था। उन स्थानों को टीम ने देखा था जहां पुताई की जानी है। स्थानीय स्तर पर भी पेंटर और श्रमिकों की व्यवस्था की गई है।
जामा मस्जिद की पिछली दीवार पर पोस्टर लगाने की वजह से विवाद खड़ा हो गया था उन पोस्टर को एएसआई की टीम ने शनिवार को हटवा दिया है। यह पोस्टर पुताई किए जाने के लिए हटाए गए हैं। इन हिस्सों की सफाई भी कराई गई है। 74 उपद्रवियों के पोस्टर दीवार पर लगा दिए थे। इन पोस्टर के लगाने का विरोध जामा मस्जिद कमेटी के सदर द्वारा किया गया था।
उत्तर प्रदेश की संभल की शाही जामा मस्जिद इस समय सुर्खियों में बनी हुई है। पिछले साल 24 नवंबर को यहां मुगलकालीन मस्जिद शाही जामा मस्जिद के सर्वे के बाद दंगे भड़क गए थे। दंगे इस हद तक भड़क गए थे कि 4 लोगों की मौत हो गई थी। जहां एक तरफ संभल जामा मस्जिद मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बिना किसी छेड़छाड़ के मस्जिद को बाहर से रंगने और लाईट से सजाने की इजाजत दे दी है। वहीं, मामले में अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *