Gen-Z से PM मोदी का संवाद, बोले- युवाओं के मन में हों नए आइडिया

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश के Gen-Z युवाओं से सीधे संवाद किया। ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़कर युवाओं से खेल, नए विचार और विकसित भारत के निर्माण को लेकर चर्चा की।

पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं के मन में हमेशा नए आइडिया आने चाहिए। खेल सिर्फ मैदान पर जीत हासिल करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये जीवन की चुनौतियों का सामना करना भी सिखाते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने 15 अगस्त को लाल किले से देश के सामने भारत का स्पोर्ट्स विजन रखा था। खेलों की चर्चा केवल मेडल जीतने तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य भारत की खेल क्षमता और युवा शक्ति को एकजुट कर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना है।

उन्होंने कहा, “जो खेलते हैं, वे खिलते हैं।” खेल में खिलने का अर्थ केवल मैदान पर जीतना नहीं, बल्कि व्यक्ति, परिवार और देश की प्रगति से भी जुड़ा है। किसी खिलाड़ी की सफलता से उसके परिवार की पहचान मजबूत होती है और उसके स्कूल, कॉलेज, जिले व राज्य का गौरव बढ़ता है। कई बार दुनिया किसी शहर या राज्य को उसके सफल खिलाड़ी के नाम से पहचानने लगती है।

खेलों को राष्ट्रीय प्राथमिकता

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को भारत का उज्ज्वल वर्तमान और भविष्य माना है और उन्हें ‘विकसित भारत’ के संकल्प से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में पहली बार खेलों को केवल मनोरंजन या गतिविधि के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्रीय प्राथमिकता के तौर पर देखा जा रहा है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular