लेटेस्ट न्यूज़
24 Aug 2026, Mon

करोड़ों का बिजनेस एआई के दम पर अकेले चला रहे लोग, जमकर हो रही कमाई

नई दिल्ली।  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने कारोबार की दुनिया में बड़ा बदलाव ला दिया है। जहां पहले किसी कंपनी को शुरू करने और चलाने के लिए भारी निवेश, बड़ी टीम और दर्जनों कर्मचारियों की जरूरत होती थी, वहीं अब कई उद्यमी सिर्फ एआई की मदद से अकेले ही करोड़ों रुपये का कारोबार खड़ा कर रहे हैं। ईमेल का जवाब देने से लेकर कोडिंग, कस्टमर सपोर्ट, मार्केटिंग और रिफंड जैसी जिम्मेदारियां अब एआई संभाल रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनियाभर में ऐसे सोलो फाउंडर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जो बिना किसी कर्मचारी के सफल कंपनियां चला रहे हैं। एआई उनके लिए एक वर्चुअल बिजनेस पार्टनर की तरह काम कर रहा है, जिससे बिजनेस शुरू करना पहले के मुकाबले कहीं आसान हो गया है।
कुछ महीनों में लाखों डॉलर का कारोबार
अमेरिका के उद्यमी बेन ब्रोका ने पिछले साल एआई आधारित एक स्टार्टअप शुरू किया, जो दूसरे कारोबारियों को एआई टूल्स उपलब्ध कराता है। कुछ ही महीनों में उनके 10 हजार से ज्यादा पेड ग्राहक बन गए और कंपनी इस साल करीब 1 करोड़ डॉलर (10 मिलियन डॉलर) की कमाई की ओर बढ़ रही है। खास बात यह है कि उन्होंने अब तक एक भी कर्मचारी नियुक्त नहीं किया है।  एआई उनके लिए कोड लिखने, ग्राहकों की समस्याओं का समाधान करने, ईमेल संभालने और नए ग्राहकों को जोड़ने जैसे कई काम कर रहा है। उनका मानना है कि अकेले फैसले लेने से काम तेज और प्रभावी होता है।
तेजी से बढ़ रहे सोलो फाउंडर्स

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।