लेटेस्ट न्यूज़
7 Jan 2026, Wed

साल 2026 में ग्रहों की चाल से इन जातकों का बदलेगा भाग्य, 12 राशियों का वार्षिक राशिफल

नए साल में क्या होगा और क्या नहीं यह हर कोई पहले सा जानना चाहता है। भविष्य में क्या होगा इसे जानने के लिए हर कोई बहुत ही उत्सुक रहता है। तो आपको बता दें कि ज्योतिषीय दृष्टि से साल 2026 बेहद खास माना जा रहा है। इस वर्ष गुरु, शनि, राहु और केतु जैसे बड़े ग्रह अपनी-अपनी चाल बदलेंगे, जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन, करियर, शिक्षा, धन और पारिवारिक मामलों पर देखने को मिलेगा। वार्षिक राशिफल 2026 के अनुसार यह साल कई राशियों के लिए तरक्की और नई शुरुआत का संकेत देगा, जबकि कुछ को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। तो आइए जानते हैं साल 2026 का वार्षिक राशिफल।
मेष राशि : आने वाले साल आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। भाग्योदय के लिए श्री विष्णु जी की उपासना करें। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने के बहुत ही ज्यादा चांस है। आर्थिक स्थिति के लिहाजा से साल 2026 आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि खुद का कुछ बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह वर्ष बहुत ही अच्छा रहेगा। आने वाले साल में आपका दांपत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में नजदीकियां व प्यार बढ़ेगा। आपको अपने हर निर्णय में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वर्ष 2026 हेल्थ के लिए मिला-जुला रहेगा।
वृष राशि : साल 2026 आपके लिए शानदार रहने वाला है। लोहे के बर्तनों का नियमित प्रयोग आपकी आमदनी को बढ़ाएगा। रसोई को पवित्र बनाये रखने व चने की दाल धर्म स्थल पर देने से आपका मकान बनेगा। इस साल चांदी के गिलास में दूध पीने से अनेक लाभ होंगे।  2026 की शुरुआत आर्थिक दृष्टि से मिली-जुली रहने वाली है। आपको अपने प्रयासों का परिणाम मिलेगा। खर्चो में अचानक वृद्धि के आसार बन रहे हैं। इस वर्ष आपको अपने खर्चो का बजट बनाना होगा। छात्रों के लिए वर्ष 2026 किसी वरदान से कम नहीं है, मनचाही सफलता मिलने की संभावना है।
मिथुन राशि : आने वाला साल आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नये वर्ष में आपके करियर में चार चांद लग सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहने वाली है। गृहस्थ जीवन बहुत अच्छा रहने वाला है। साल 2026 की शुरुआत से ही देवगुरु बृहस्पति आपके प्रथम भाव से गोचर करेंगे जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात होगी। साथ ही नये वर्ष में आपको हेल्थ लाभ होगा। वहीं अगर शिक्षा की बात करें तो मिथुन राशि वालों के लिए आने वाला साल किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला। शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत करनी होगी। भगवान करें जीवन में आप नई ऊंचाईयों को छूते जाएं।
कर्क राशि: कुल मिलाकर नया साल आपके करियर के लिए अत्यंत संघर्ष पूर्ण रहने वाला है। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहने वाली है। साल 2026 के अंत तक आपका घर लेने का सपना पूरा होगा यानि आप अपना घर खरीद लेंगे। विवाहित लोगों के लिए साल अच्छा परिणाम लेकर आएगा। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। वर्ष 2026 में हेल्थ को लेकर आप परेशान रहेंगे। वहीं छात्र इस वर्ष अपना ध्यान अपने लक्ष्य को पाने में लगाएंगे।
सिंह राशि : कुल मिलाकर आने वाला साल नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। आप अपने दम पर बिजनेस की दुनिया में अपना नाम बनाएंगे। वर्ष 2026 की शुरुआत आपके जीवन में आर्थिक उन्नति लेकर आ रही है। साल 2026 में आपको धन के मामलों में कोई परेशानी नहीं होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत के लिहाज से नया साल आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में बड़ी सफलता मिलने का योग है।
कन्या राशि: कुल मिलाकर आने वाला साल करियर के लिहाज से कोई बड़ी सफलता दिलाने वाला होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। अच्छी इनकम मिलेगी साल 2026 में आपको किसी तरह की पैसों से जुड़ी परेशानी नहीं होगी। आपको आय के कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नये साल में अपने हेल्थ का खास ख्याल रखना होगा। वहीं छात्रों को अपने करियर को बेहतर बनाने के कई बेहतरीन मौके मिलेंगे।
तुला राशि : आने वाला नव वर्ष आपके शिक्षा ,करियर,स्वास्थ्य के लिहाज से बढ़िया रहने वाला है। इस वर्ष दांपत्य जीवन पिछले वर्ष की अपेक्षा सुखमय रहेगा। तुला राशि वालों इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। करियर की बात करें तो तुला राशि वाले इस साल आप अपनी कड़ी मेहनत सफलता हासिल करने में सफल होंगे। वर्ष 2026 की शुरुआत आपके सेहत के लिए अच्छी रहेगी। इस साल आप एक फिटनेस रूटीन अपना सकते हैं जो आपको लंबे समय तक सेहतमंद रहने में मदद करेगा।
वृश्चिक राशि: कुल मिलाकर आने वाला नया वर्ष आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। साल 2026 वैवाहिक और स्वास्थ्य कि दृष्टि से भी अच्छा रहने वाला है। वहीं छात्रों के लिए नया साल शानदार साबित होगा।
धनु राशि : कुल मिलाकर आने वाला साल आपके लिए उत्तम रहने वाला है। साल 2026 में आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहने वाली है। वहीं इस वर्ष में आप अपने कार्यस्थल और अपने बिज़नेस से जुड़े मामलों में सोच विचार करके ही फैसला लें।दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। सेहत फिट एंड फाइन रहने वाली है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी नया साल अच्छा है। यदि आप लेखन है तो इस वर्ष आप कुछ अच्छा लिखेंगे।
मकर राशि : कुल मिलाकर वर्ष 2026 आपके करियर के लिए अनुकूल रहने वाला है। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। साल 2026 में दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। छोटी-छोटी समस्याओं को छोड़कर सेहत भी फिट एंड फाइन रहने वाली है। शिक्षा के लिहाज से वर्ष 2026 शानदार रहने वाला है। आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां आएंगी, जिसके बाद भी आप संभल जाएंगे। इस वर्ष करियर में अचानक कोई बड़ी सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि : आने वाले नये वर्ष में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। यह वर्ष आपके काम करने की तरीकों में बदलाव लाएगा। इस वर्ष में आपके पास पैसों की कमी नहीं होगी। आपका दांपत्य जीवन बहुत शानदार रहने वाला है। लेकिन सेहत के मामले में नया साल अच्छा रहेगा। साथ ही शिक्षा के लिहाज से वर्ष 2026 मिला जुला रहने वाला है।
मीन राशि : नये साल में आपका करियर तेजी से बढ़ने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। साल के अंत तक आपको अचानक धन लाभ होगा।  दांपत्य जीवन में पूरे वर्ष प्यार की वर्षा होती रहेगी। लेकिन आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट की संभावना रहेगी। वहीं शिक्षा की दृष्टि से आपके लिए नया साल शानदार रहने वाला है। सीनियर्स का सहयोग भी मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के एग्जाम देते रहें। कोशिश करने से सफलता जरूर मिलेगी।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।