नई दिल्ली, एजेंसी। देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। भाई बहन के इस पवित्र त्योहार के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर स्कूली छात्राओं से राखी बंधवाई। इस दौरान बच्चे तरह-तरह की राखी लेकर पहुंचे थे। पीएम ने बड़ी ही आत्मीयता के साथ सभी छात्राओं का स्वागत किया और उनके साथ समय बिताया। पीएम ने बच्चों के साथ बात की और और उन्हें प्यार भी किया। बच्चे भी इस दौरान काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने पीएम को कविताएं भी सुनाईं। पीएम मोदी ने सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारी की सदस्यों ने भी पीएम की कलाई पर राखी बांधी। इस खास पल का वीडियो पीएम ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए नारी शक्ति के विश्वास और स्नेह के लिए उनका आभार जताया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार, छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों से बंधवाई राखी
34354
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

