प्रियांक खरगे ने विदेश मंत्रालय पर लगाया यू-टर्न लेने का आरोप, अमेरिका जाने के लिए मिली क्लीयरेंस

बंगलूरू, एजेंसी। कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे ने विदेश मंत्रालय पर यू-टर्न लेने का आरोप लगाया है। दरअसल प्रियांक खरगे ने दावा किया था कि विदेश मंत्रालय ने उनके आवेदन के बावजूद अमेरिका जाने के लिए क्लीयरेंस नहीं दी थी। प्रियांक खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर विदेश मंत्रालय के खिलाफ राजनीतिक भेदभाव करने के आरोप लगाए थे। अब खरगे का कहना है कि उन्हें अमेरिका जाने के लिए क्लीयरेंस दे दी गई है। प्रियांक खरगे ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘विदेश मंत्रालय ने यू-टर्न लेते हुए अपना पिछला फैसला वापस ले लिया है और मुझे अमेरिका जाने के लिए क्लीयरेंस दे दी है।’ खरगे ने लिखा कि ‘मैंने 15 मई को अमेरिका जाने की इजाजत मांगी थी, जहां मुझे 14 से 27 जून के बीच दो बड़े वैश्विक मंचों पर कर्नाटक सरकार का प्रतिनिधित्व करना था। अमेरिका दौरे पर उनकी शीर्ष कंपनियों के अधिकारियों, विश्वविद्यालयों के अधिकारियों के साथ 25 से ज्यादा आधिकारिक बैठकें होनी थीं, जिनमें कर्नाटक में निवेश पर बात होती। लेकिन बिना किसी कारण के मेरे आवेदन को खारिज कर दिया गया।’

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular