टपोरी की तरह व्यवहार करते हैं राहुल गांधी, उन्हें अपनी बहन से सीखना चाहिए: कंगना रनौत

नई दिल्ली, एजेंसी। BJP सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखा जुबानी हमला बोला है। कंगना रनौत ने दावा किया कि राहुल गांधी का व्यवहार अच्छा नहीं है। उनके आते ही महिला सांसद असहज महसूस करती हैं। राहुल गांधी इंटव्यू के दौरान हूटिंग कॉल्स करते हैं। वह किसी के साथ भी तू-तड़ाक करके बात करने लगते हैं। साथ ही, कंगना रनौत ने राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी की तारीफ की और कहा कि राहुल गांधी को उनसे सीखना चाहिए।
जब कंगना रनौत से पूछा गया कि जिस तरह से ब्यूरोक्रेट्स ने एक लेटर लिखा है और उसमें ये कहा है कि राहुल गांधी का जो आचरण है, जो एटीट्यूड है पार्लियामेंट में, वो सही नहीं है। उस पर क्या कहेंगी आप? तो उन्होंने कहा कि हां बिल्कुल, हम महिलाओं को उनको देखकर बहुत ज्यादा अनकंफर्टेबल फील होता है क्योंकि एकदम जैसे टपोरी की तरह वो आते हैं। और किसी से भी तू-तड़ाक करते हैं। कोई इंटरव्यू दे रहा हो तो उनको वो हूटिंग कॉल्स करते हैं। हालांकि, राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी के व्यवहार की कंगना रनौत ने तारीफ की। कंगना ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी बहन से सीखना चाहिए। उनका बिहेवियर कितना अच्छा है, लेकिन राहुल गांधी स्वयं शर्म के पात्र हैं।
भारत में सभी लोग सनातनी
वहीं, सनातन के सवाल पर कंगना रनौत ने कहा कि यहां पर जो भी हैं, सब सनातनी हैं क्योंकि हमारा जब जन्म हुआ है, सनातन मतलब जिसका ना आदि है, ना अंत। सारे रिलीजन हजार या 1500 साल पुराने हैं। सनातन ही है जो सत्य है। तो वो भी सनातनी ही हैं। अब उनको लिखने में, सत्य लिखने में क्या घबराहट? लिख दीजिए।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular