रश्मिका मंदाना की मैसा का केरल शेड्यूल शुरू, केचा मास्टर के निर्देशन में शूट होंगे 15 दिनों के जबरदस्त एक्शन सीन्स

साउथ सिनेमा की खूबसूरत हसीना रश्मिका मंदाना की मैसा 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है। अपनी वर्सटालिटी और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए मशहूर रश्मिका इस फिल्म में एक जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आएंगी, जो उनकी इमेज को पूरी तरह बदल सकता है।
हाल ही में आए एक पोस्टर ने उनके इंटेंस ट्रांसफॉर्मेशन की झलक दिखाई थी। खबरों की मानें तो रश्मिका फिल्म के डिमांडिंग एक्शन सीन्स के लिए कड़ी मेहनत और डेली ट्रेनिंग कर रही हैं। हाई-इम्पैक्ट स्टंट्स से लेकर फिजिकली चैलेंजिंग सीन्स तक, वो कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।
फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए मेकर्स ने अब एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि केरल में 15 दिनों का शूटिंग शेड्यूल शुरू हो चुका है। इस हाई-ऑक्टेन शेड्यूल की एक्शन कोरियोग्राफी केचा मास्टर कर रहे हैं।
वीडियो में रश्मिका एक्शन डायरेक्टर के साथ घने जंगलों के बीच कॉम्बैट मूव्स की रिहर्सल करती दिख रही हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में बेहद रॉ और खतरनाक एक्शन सीक्वेंस होंगे। साफ है कि मैसा में रश्मिका का एक पावरफुल एक्शन अवतार देखने को मिलने वाला है।
वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, मैसा एक्शन में वापस आ गई है, केरल में फिलहाल 15 दिनों का एक हाई-ऑक्टेन शेड्यूल चल रहा है, जिसकी एक्शन कोरियोग्राफी जैकास्टंट्स मास्टर द्वारा की जा रही है। रश्मिका मंदाना अपने अब तक के सबसे विस्फोटक और इंटेंस अवतार में पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार हैं।
फिल्म के विजुअल स्टोरीटेलिंग सिनेमैटोग्राफर श्रेयस कृष्णा ने तैयार किए हैं, जबकि इसका म्यूजिक जेक्स बेजॉय ने कंपोज किया है। फिल्म के एक्शन लेवल को बढ़ाने के लिए, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर स्टंट कोरियोग्राफर एंडी लॉन्ग इस महत्वाकांक्षी एंटरटेनर के हाई-इंटेंसिटी सीन्स को डिजाइन कर रहे हैं।
अनफॉर्मूला फिल्म्स द्वारा निर्मित और रविंद्र पुल्ले द्वारा निर्देशित, मैसा आदिवासी इलाकों पर आधारित एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जो दमदार विजुअल्स, एक दिलचस्प कहानी और रश्मिका की यादगार परफॉरमेंस का वादा करती है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular