लेटेस्ट न्यूज़
16 Apr 2026, Thu

तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, 17 अप्रैल से जी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल होगी

तापसी पन्नू की अस्सी 20 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी, अपनी शानदार कहानी और सोशल रेलिवेंट सब्जेक्ट के लिए इस कोर्टरूम ड्रामा को क्रिटिक्स से काफी तारीफ मिली थी हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई। लेकिन फैंस इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फाइनली अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित ये फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही है। चलिए यहां जानते हैं इसे कब और कहां देख सकेंगे।
जो लोग सिनेमाघरों में अस्सी को देखने से चूक गए, वे अब इसे अपने घर पर आराम से देख सकते हैं। दरअसल इसकी ओटीटी रिलीज की डेट आ गई है। बता दें कि ‘अस्सी’ 17 अप्रैल, 2026 से जी5 पर स्ट्रिमिंग के लिए अवेलेबल होगी। इस फिल्म की कहानी गौरव सोलंकी और अनुभव सिन्हा ने लिखी है और इसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा ने किया है।
सैकनिल्क के आंकड़ो के मुताबिक अस्सी ने भारत में 10।47 करोड़ का नेट लाइफटाइम कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म 14।93 करोड़ कमा पाई थी। खबरों के मुताबिक इस फिल्म को 40 करोड़ के बजट में बनाया गया था और ये अपनी आधी लागत भी वसूल नहीं कर पाई। इसलिए ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है।
अस्सी दिल्ली की एक स्कूल टीचर परिमा की कहानी है, जिसका पांच लोग गैंगरेप करते हैं यह फिल्म एक बेहद दोषपूर्ण लीगल और सोशल सिस्टम के खिलाफ न्याय की लड़ाई में एक महिला के दर्द भरे संघर्ष को दिखाती है। जिसका केस तापसी पन्नू स्टारर किरदार वकील रावी लड़ती है।
फिल्म में कानी कुसृति परिमा के रूप में, रेवती वसुधा के रूप में, मनोज पाहवा दीपराज के रूप में, कुमुद मिश्रा कार्तिक के रूप में, मोहम्मद जीशान अय्यूब विनय के रूप में और सत्यजीत शर्मा अपोजिशन के वकील के रूप में नजर आते हैं।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।