कान 2026 में ब्लैक ऑफ शोल्डर कॉर्सेट टॉप और स्कर्ट में बेहद हसीन दिखीं तारा सुतारिया, देखें सात वायरल तस्वीरें

कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में तारा सुतारिया ने पहले लुक से सबका ध्यान खींचा था। अब उन्होंने एक और खूबसूरत लुक के साथ वापसी की है। इस बार उन्होंने भारी-भरकम गाउन की जगह सरल और एलिगेंट स्टाइल चुना, जिसमें वह बेहद हसीन दिख रही हैं।
तारा ने यह ब्लैक ड्रेस लुक ‘रेड सी वुमन इन सिनेमा’ के कार्यक्रम के लिए लिया है। रोमानियाई डिजाइनर रिया कोस्टा की इस ड्रेस को तान्या घावरी ने स्टाइल किया है।
तारा ने ब्लैक ड्रेस में डलीला (dalila top) नाम का ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट टॉप पहना है, जो शरीर पर अच्छे से फिट बैठता है। इसके साथ मैचिंग काली मिडी स्कर्ट है, जिसमें हल्की प्लेट्स और पीछे छोटी सी स्लिट बनी है।
तारा का यह पूरा लुक क्लासिक काले रंग का है, जो न ज्यादा भड़कीला है और न ही पुराना लगता है। जो बहुत महंगा और स्टाइलिश दिखता है। कान जैसे बड़े फेस्टिवल में जहां भारी गाउंस हर तरफ दिखते हैं, तारा का यह एलिगेंट और ताजा लुक अलग और खास है।
एक्सेसरीज की बात करें तो तारा ने विंटेज शनेल इयररिंग्स के साथ सेंट लॉरेंट के काले सनग्लासेस पहने हैं। इसके साथ तारा ने जिमी चू हील्स से अपने लुक को और भी इनहैंस किया है। तारा सुतारिया ने ज्यादा गहने नहीं पहने। हल्का मेकअप, तरोताजा चेहरा और सुंदर बालों के साथ उन्होंने अपने पूरे लुक को परफेक्ट बनाया है।
तारा ने इस लुक से साबित कर दिया कि रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरने के लिए भारी गाउन की जरूरत नहीं है। एक अच्छी फिटिंग वाली काली ड्रेस, सही एक्सेसरीज ही काफी है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो तारा सुतारिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी। ‘टॉक्सिक ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ में कन्नड़ सुपरस्टार यश मुख्य भूमिका में हैं। यह एक बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को गीतु मोहनदास ने निर्देशित किया है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular