संविधान हमारे लिए संजीवनी… ढाल बनकर करता है हमारी रक्षा: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे देश का संविधान हमारे लिए संजीवनी है। यह ढाल बनकर हमारी रक्षा करता है। अखिलेश यादव लखनऊ के संविधान मेला युवा महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमारी रक्षा करता है और हमें शक्ति देता है। पीडीए का नारा हमारे लिए प्रकाश स्तंभ है। अगर संविधान सुरक्षित रहेगा तो हम भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमें उन लोगों से सावधान रहना चाहिए जो कि संविधान पर प्रश्न उठाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here