लेटेस्ट न्यूज़
12 May 2026, Tue

एसयूवी के क्रेज पर भारी पड़ी डिजायर, अप्रैल 2026 में इन 5 कारों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली । भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एसयूवी गाड़ियों के बढ़ते चलन के बीच सेडान और हैचबैक कारों ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित कर दी है। अप्रैल 2026 के बिक्री आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है, जहां मारुति सुजुकी की एक पुरानी खिलाड़ी ने सबको पीछे छोड़ दिया है। ग्राहकों का भरोसा अब भी उन गाड़ियों पर बरकरार है जो बेहतर माइलेज और कम बजट में शानदार फीचर्स के साथ आती हैं।
नंबर 1 पर काबिज हुई मारुति सुजुकी डिजायर
मारुति सुजुकी डिजायर अप्रैल 2026 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है। इस महीने डिजायर की कुल 23,580 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो पिछले साल के मुकाबले 39त्न की जबरदस्त सालाना बढ़ोतरी दर्शाती है। दिलचस्प बात यह है कि बाजार में हर तरफ एसयूवी का शोर होने के बावजूद मध्यमवर्गीय खरीदार अपने बेहतरीन माइलेज, कम रखरखाव खर्च और आरामदायक रियर-सीट के चलते डिजायर को ही अपनी पहली पसंद बना रहे हैं।
टाटा पंच ने दूसरे स्थान पर जमाया कब्जा
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टाटा पंच का जलवा बरकरार है। इस कार ने 19,107 यूनिट्स की बिक्री के साथ लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। टाटा पंच ने इस साल 53त्न की शानदार वार्षिक ग्रोथ दर्ज की है। ऊंची सीटिंग पोजीशन और मस्कुलर एसयूवी स्टाइल की चाह रखने वाले ग्राहकों के लिए पंच एक किफायती और मजबूत विकल्प बनकर उभरी है। पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वेरिएंट में उपलब्धता के कारण यह शहरी ग्राहकों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।
फैमिली कारों में मारुति एर्टिगा का दबदबा बरकरार
फैमिली कार सेगमेंट में मारुति सुजुकी एर्टिगा ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। अप्रैल 2026 में कंपनी ने एर्टिगा की 19,063 यूनिट्स बेची हैं। तीन रो वाली सीटिंग, पेट्रोल और सीएनजी में बेहतरीन माइलेज और बड़ी एसयूवी के मुकाबले बेहद कम मेंटेनेंस कॉस्ट ने इसे बड़े परिवारों के लिए ‘गो-टूÓ कार बना दिया है। यही वजह है कि नई लॉन्चिंग के बाद भी एर्टिगा की डिमांड में कोई कमी नहीं आ रही है।
फ्रोंक्स और वैगन आर की रफ्तार भी रही तेज
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स ने भी इस महीने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18,829 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल के मुकाबले 31त्न का उछाल है। खासकर इसके टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट ने शहरी युवाओं को खूब आकर्षित किया है। वहीं, ‘टॉल बॉयÓ के नाम से मशहूर मारुति सुजुकी वैगन आर 18,648 यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप लिस्ट में बनी हुई है। अपनी जबरदस्त केबिन स्पेस और किफायती इंजन की वजह से वैगन आर पहली बार कार खरीदने वालों के लिए आज भी सबसे भरोसेमंद नाम बनी हुई है।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।