‘महाराष्ट्र में डरपोक सरकार’, संजय राउत का बयान, पीएम मोदी एक राष्ट्र-एक चुनाव की बात करते हैं

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुंबई विश्वविद्यालय के सीनेट चुनाव को दूसरी बार स्थगित करने के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राउत ने हाल ही में कैबिनेट द्वारा पारित एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सरकार बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव, मुंबई विश्वविद्यालय सीनेट चुनाव कराने के लिए तैयार नहीं थी तो वह ऐसे विधेयक की बात कैसे कर सकती थी। राउत ने साफ तौर पर कहा कि महाराष्ट्र में डरपोक सरकार है।
महाराष्ट्र सरकार पर वार करते हुए संजय राउत ने कहा कि न्होंने मुंबई विश्वविद्यालय के सीनेट चुनाव को दो बार स्थगित कर दिया है। जब उन्हें जानकारी मिली कि शिवसेना (यूबीटी) चुनाव जीतेगी, तो सरकार डर गई और मुंबई विश्वविद्यालय सीनेट चुनाव स्थगित कर दिया। उनमें चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी एक देश एक चुनाव की बात करते हैं लेकिन बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव, मुंबई यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव नहीं हो रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे केवल वहीं चुनाव लड़ते हैं जहां वे पैसे से वोट खरीद सकें।
महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान की अटकलों के बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि सहयोगी कांग्रेस को समझना चाहिए कि लोकसभा चुनाव में उसके संख्याबल में हुई वृद्धि में उनकी पार्टी का योगदान है। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता अगर मानते हैं कि वे गठबंधन में बड़े भाई हैं तो उनके लिए यह सही नहीं है कि वे हमारी पार्टी की भूमिका को भूल जाएं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular