प्रतिक्रियाएं अधिकतर सकारात्मक और उत्साह बढ़ाने वाली थीं। कई महिलाओं ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की और उन्हें सपोर्ट किया। अंशुला ने कहा कि अगर महिलाएं एक-दूसरे की आलोचना करने के बजाय उन्हें प्रोत्साहित करना चुनें, तो सोशल मीडिया का माहौल काफी बेहतर हो सकता है। उन्होंने महिलाओं की सकारात्मक टिप्पणियों का जिक्र करते हुए बताया कि किस तरह वे एक-दूसरे की तारीफ करती हैं, हौसला बढ़ाती हैं और यहां तक कि अजनबियों को भी महत्व देती हैं।
बोलीं- अपनी कमजोरियां साझा करना अभी भी डरावना है
अंशुला ने यह भी स्वीकार किया कि सोशल मीडिया पर अपनी निजी कमजोरियों को सामने रखना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि जब भी वह अपने बारे में कुछ साझा करती हैं, तो वह दुनिया को उस पर अपनी राय रखने की इजाजत भी देती हैं और आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। उनके मुताबिक, यह अनुभव आज भी डरावना हो सकता है।
‘द ट्रेटर्स’ में नजर आ चुकी हैं अंशुला
वर्कफ्रंट की बात करें तो अंशुला कपूर हाल ही में प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में नजर आई थीं। निजी जिंदगी में भी उन्होंने नई शुरुआत की है। उन्होंने 6 जुलाई 2026 को रोहन ठक्कर से शादी की।
अंशुला और अर्जुन कपूर, बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर के बच्चे हैं। वहीं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर, बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटियां हैं। चारों भाई-बहन के बीच अच्छा रिश्ता है और वे अक्सर एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार और समर्थन जाहिर करते नजर आते हैं।

