मेष : रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। सगे-संबंधियों के बीच मधुरता कायम रखें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से परेशान होंगे। निकट संबंधों में पारदर्शी व कर्तव्यनिष्ठ बनें। घर में खुशहाली रहेगी।
बृषभ : परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को एकजुट रखने में केंद्रित होगा। संघर्ष के इन दिनों में धैर्य और हिम्मत से काम लें। मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें।
मिथुन : निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें। बीते समय के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। आकस्मिक ढ़ेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
कर्क : भविष्य संबंधी योजनाएं मन में प्रभावित होंगी। मन अच्छे विचारों से सिंचित होगा। धार्मिक व पारंपरिक कायरें की ओर मन केंद्रित होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति मन को खुश रखेगी।
सिंह : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें।
कन्या : आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। प्रणय संबंधों में लेकर मन चिंतित होगा।
तुला : महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। प्रियजनों का सान्निध्य ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगा।
वृश्चिक : कार्यक्षेत्र के किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। मन नई धनागम की युक्तियों पर केंद्रित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बन सकती है।
धनु : मधुरवाणी से सगे-संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।
मकर : पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। गलतियों को स्वीकारते हुए सगे-संबंधियों के बीच क्षमायाचना करें और शांत भाव से अच्छे कायरे द्वारा उसका प्राश्चित भी करें।
कुंभ : परिवार को एकजुट रखने में आपका विशेष योगदान होगा। किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ेगा। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारें।
मीन : पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। मन पर नियंतण्ररखें और कर्तव्यनिष्ठ बनें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। रोजगार में व्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी कार्य समय से पूरे करें।

