टॉक्सिक रिलीज से पहले हुई मालामाल, निर्माताओं ने 120 करोड़ में की डील पक्की

यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित यह 19 मार्च को रिलीज होगी। खबर है कि निर्माताओं ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिल्म के वितरण अधिकार हासिल करने के लिए बड़ा सौदा किया है, जिससे वह इसकी रिलीज से पहले मालामाल हो गए हैं। इसे अब तक की रिकॉर्ड तोड़ और ऐतिहासिक डील बताया जा रहा है।
केवीएन प्रोडक्शन और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने मिलकर दिल राजू के नेतृत्व वाली कंपनी एसवीसी सिनेमाज के साथ यह डील की है, जो 120 करोड़ रुपये में हुई है। इसे आधिकारिक तौर पर गैर-तेलुगु फिल्म के लिए अब तक के सबसे बड़े अधिग्रहणों में से एक बताया गया है, जो यश की पावर और फिल्म की उम्मीदों को दिखाती है। बता दें कि ब्लॉकबस्टर  केजीएफ 2 देने के बाद, यश टॉक्सिक के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।
टॉक्सिक एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी प्रमुख किरदार में नजर आएंगी। 19 मार्च को यह पैन इंडिया फिल्म कन्नड़ भाषा के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से होगी जो इसी दिन दुनियाभर में रिलीज हो रही है। फैंस भी दोनों फिल्मों की सबसे बड़ी भिड़ंत देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular