टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज, यश के स्टाइल और स्वैग के आगे विलेन ढेर, गर्ल गैंग ने भी मचाया तहलका

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से पैन इंडिया स्टार बने केजीएफ फेम एक्टर यश पूरे चार साल बाद फिल्म टॉक्सिक से धमाका करने आ रहे हैं। टॉक्सिक साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है और आज टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यश के फैंस को टॉक्सिक के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था, जो आज आखिरकार खत्म हो चुका है। टॉक्सिक अपने पहले दिन से ही चर्चा में है और जब फिल्म का पहला टीजर रिलीज हुआ था, तब से विवादों में भी छाई रही, लेकिन अब फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस के लिए इसका इंतजार करना और भी मुश्किल हो सकता है। टॉक्सि की टीम ने आज बैंगलुरु में लॉन्चिंग इवेंट पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
टॉक्सिक का ट्रेलर अपने पहले ही सेकंड से दर्शकों के बांधने का काम करता है। यश की अपीरियंस और उनका स्टाइल फैंस को केजीएफ से बिल्कुल अलग खड़ा करता है। एक्शन और स्टंट से भरे टॉक्सिक के ट्रेलर में यश फिल्म की हसीनाओं संग रोमांटिक नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी अपने अलग-अलग अंदाज में दिख रहे हैं। दूसरी तरफ केजीएफ के रॉकी भाई यश अपने स्टाइल और स्वैग में हर सीन में जान फूंकते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों के लिए फिल्म का इंतजार करना मुश्किल होने वाला है। बता दें, फिल्म 26 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।
यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन मिलकर फिल्म का निर्माण किया है। वहीं, फिल्म की खास बात यह भी है कि इसमें पांच खूबसूरत हसीनाएं नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिनी वसंत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी हैं, जो रोमांस के साथ-साथ एक्शन भी करती नजर आएंगी। फिल्म के पोस्टर और टीजर पहले ही धमाका मचा चुके हैं। वहीं, फिल्म से रिलीज हुए गानों में यश एक-एक एक्ट्रेस संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। अब देखना है कि चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर लौट रहे यश क्या दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरते हैं या नहीं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular