दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस परेड में शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री: नए आपराधिक कानूनों को बताया उपलब्धि

नई दिल्ली, एजेंसी। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस परेड में समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा आने वाले समय में देश में तीन नए आपराधिक कानून लागू हो जाएंगे। इससे देश में आपराधिक मामलों में सजा की दर 80 फीसदी बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा माओवादी हिंसा के खिलाफ लड़ाई अपने आखिरी दौर में है और इस वर्ष मार्च तक यह खतरा हमेशा के लिए खत्म होने का भरोसा जताया।
उन्होंने आगे बाताया कि पिछले 11 वर्षों में देश ने बहुत कुछ हासिल किया है। इसमें ये तीन नए न्याय आधारित आपराधिक कानून भी शमिल हैं। यह कानून लागू होने के बाद मामलों का निपटारा करने और सजा कू दर को बढ़ाने में मददगार साबित होंगे। गृह मंत्री ने तीन नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) का जिक्र भी किया। इन सभी ने 1 जुलाई 2024 को आईपीसी, सीआरपीसी और इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह ली। गृह मंत्री ने स्पेशल सेल के लिए एक इंटीग्रेटेड हेडक्वार्टर और सेफ सिटी प्रोजेक्ट का पहले फेज की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सेफ सिटी प्रोजेक्ट के पहले फेज़ के तहत, 10,000 एआई आधारित सीसीटीवी कैमरों में से 2,100 को निगरानी नेटवर्क से जोड़ा गया है। साथ ही, पहले से मौजूद 15,000 सीसीटीवी कैमरों को भी इसके साथ जोड़ गया है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular