लेटेस्ट न्यूज़
14 Dec 2025, Sun

वरुण धवन की बेबी जॉन का नया गाना हजार बार जारी, कीर्ति सुरेश संग नए गाने में दिखा रोमांटिक अंदाज

वरुण धवन की नई फिल्म बेबी जॉन 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में वरुण की हीरोइन कीर्ति सुरेश हैं। इस फिल्म का एक लव सॉन्ग रिलीज हुआ है। इसमें कीर्ति और वरुण रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उनकी फिल्म ‘बेबी जॉन’ के नए गाने का है। इस गाने का संगीत मन को सुकून देने वाला है, साथ ही बोल भी दिल को छू जाते हैं। गाना सुनकर लगता है कि आने वाले दिनों में यह गाना रोमांटिक सॉन्ग की लिस्ट में अपने लिए खास जगह बना सकता है।
‘बेबी जॉन’ फिल्म के नए रोमांटिक सॉन्ग ‘हजार बार’ में वरुण धवन लवर बॉय के अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं कीर्ति की सादा अंदाज भी अच्छा लग रहा है। गाने में दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री नजर आ रही है। कीर्ति गाने में ही दुल्हन बनी नजर आ रही हैं। हाल ही में असल जिंदगी में भी कीर्ति की शादी हुई है।
इस गाने को श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने गाया है। दोनों की आवाज ‘बेबी जॉन’ के गाने ‘हजार बार’ को और भी बेहतर बना रही है। अरिजीत के गाए रोमांटिक सॉन्ग वैसे भी लोगों को खूब पसंद आते हैं। श्रोता उनके रोमांटिक सॉन्ग के कायल हैं।
फिल्म ‘बेबी जॉन’ में सलमान खान कैमियो कर रहे हैं। यह कैमियो बड़ा ही धमाकेदार होने वाला है, इस बारे में फिल्म के प्रोड्यूसर, राइटर एटली ने हाल ही में बताया। साथ ही फिल्म में जैकी श्रॉफ भी एक अहम रोल निभा रहे हैं।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *