‘मेरे बेटे को क्या हुआ था’, संजय कपूर की मौत पर मां ने तोड़ी चुप्पी, कहा- विरासत खो नहीं सकती

नई दिल्ली, एजेंसी। अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद उनकी कंपनी सोना बीएलडब्ल्यू प्रसिजन फोर्जिंग्स में विरासत को लेकर जंग शुरू हो गई है। संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेवा को अंतरिम निदेशक नियुक्त किया गया है। हालांकि, अब संजय की मां रानी कपूर ने बेटे की मौत के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी है।
रानी कपूर का कहना है कि लंदन में संजय की मौत कैसे हुई, यह उन्हें नहीं पता। अब उनकी उम्र हो गई है। मगर विरासत की इस लड़ाई को वो जारी रखेंगी।
संजय कपूर की मौत पर क्या बोलीं मां?
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान रानी कपूर ने कहा, ‘मुझे अभी तक नहीं पता कि मेरे बेटे को क्या हुआ था? मैं बूढ़ी हो गई हूं। मुझे कंपनी के शुरुआती दिन आज भी याद आते हैं। मैंने और मेरे पति ने इस कंपनी को प्यार और त्याग से खड़ा किया है।’ मैं दुनिया को बताना चाहती हूं कि मेरे परिवार की विरासत नहीं खो सकती। यह आगे आने वाली पीढ़ियों को दी जाएगी। मेरे पति भी हमेशा यही चाहते थे।
लीगल टीम देगी जानकारी
रानी कपूर ने अपने स्वास्थ्य पर बात करने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना है कि उनकी लीगल टीम मामले पर जरूरी जानकारी देगी।
कंपनी ने खारिज किया रानी का दावा
Sona Comstar की पूर्व चेयरमैन रहीं रानी कपूर के नाम पर अब कंपनी में कोई भी शेयर नहीं है। वहीं, कंपनी ने उनके बयान को निराधार बताया है। रानी कपूर ने संजय कपूर की मौत को संदिग्ध बताते हुए कहा था कि, बेटे की मौत के बाद बंद कमरे में उनसे कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए गए थे। हालांकि, कंपनी ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular