अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली मशूहर सेलेब्रिटी हैं। उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। फैंस अकसर उनकी जोड़ी और उनके एक दूसरे के सपोर्ट की तारीफ करते हैं। अकसर फैंस उनकी इस बात की तारीफ करते हैं कि वह दोनों बहुत व्यस्त होने के बावजूद दो बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। अपने बच्चों की परवरिश पर अनुष्का शर्मा ने अपनी बात रखी है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक सितंबर 2024 में एक इवेंट में अनुष्का शर्मा ने इस बात का खुलासा किया था कि वह और विराट कभी सोचते थे कि वह अच्छे माता-पिता नहीं हैं। उन्होंने माना था कि वह दुनिया के बाकी माता-पिता की तरह साधारण माता-पिता हैं। अनुष्का के मुताबिक वह अपने बच्चों की परवरिश के लिए अपनी तरफ से बहुत अच्छा करते हैं। वह सीखते भी हैं, लेकिन कभी कभी बच्चों को पालना बहुत मुश्किल हो जाता है। अनुष्का ने बताया कि इन दिनों सब कुछ अच्छा करने के चक्कर में माता-पिता को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनके मुताबिक ‘एक अच्छा माता-पिता बनने के लिए कई तरह की दिक्कतें आती हैं। हम सबसे अच्छे माता-पिता नहीं हैं। इस बात को मान लेना ठीक है। उन्हें (बच्चों को) पता है कि हममें खामियां हैं। बच्चे ये मान लेते हैं कि मेरे माता पिता ऐसे ही हैं। इसलिए अपनी गलतियों को स्वीकार करना आसान हो जाता है।’
सामाजिक जीवन में संतुलन नहीं बनता
अनुष्का ने बताया कि मां बनने के बाद उनके अंदर बहुत बदलाव आए, खासकर समाजिक जीवन को लेकर।
अनुष्का शर्मा ने माना ‘मैं केवल उन लोगों के साथ घूस सकती हूं जिनके हालात मेरे जैसे हों लेकिन ऐसे लोग बहुत कम हैं। सामाजिक जीवन के बारे में तो भूल ही जाइए। लोग हमें डिनर पर बुलाते हैं और हम सोचते हैं कि आप शायद इस वक्त शाम का नाश्ता करते होंगे, हम इस वक्त रात का खाना खाते हैं। हालांकि कभी-कभी इन चीजों को छोड़ना पड़ता है, वर्ना लोग आपसे नफरत करेंगे।’
अनष्का शर्मा ने दी मां-बाप को सलाह
जो लोग मां-बाप बन चुके हैं और उनके बच्चों का व्यवहार अच्छा नहीं है उनको अनुष्का शर्मा सलाह देती हैं कि ‘बच्चों के बचपन को मजे से इंजॉय करना चाहिए। अगर वह किसी बात का अनादर करते हैं, तो वह अनादर नहीं करते हैं वह बस अपना बचपना दिखाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि वह अच्छे से रहें तो पहले आप अच्छे से रहें। वह आपको देखकर सीख लेंगे।’
आपको बता दें विराट और अनुष्का की शादी 11 दिसंबर 2017 को हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं वामिका और अकाय। दोनों अपने बच्चों की परवरिश के लिए लंदन में रहते हैं।