सीएम योगी को धमकी देने वाली महिला मुंबई से अरेस्ट: लिखा था- इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे

लखनऊ, एजेंसी। महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई थी। मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को एक मैसेज आया था जिसमें लिखा था, ‘योगी आदित्यनाथ 10 दिन में इस्तीफा दें, वरना बाबा सिद्दीकी जैसा हाल कर देंगे’। इस धमकी भरे मैसेज के बाद से ही मुंबई पुलिस एक्टिव हो गई और एटीएस को जानकारी दी गई। अब एटीएस ने जांच में बड़ा खुलासा किया है।
एटीएस ने जांच में पाया है कि योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाली महिला ठाणे के उल्हासनगर की रहने वाली है और उसका नाम फातिमा है। सूत्रों की मानें तो आरोपी फातिमा मानसिक तौर पर अस्थिर है।
मामला संज्ञान में आते ही एटीएस ने सबसे पहले नंबर के जरिए महिला को ट्रेस किया और उसकी लोकेशन पता की। महिला की लोकेशन उल्हासनगर में पाई गई। इसके बाद एटीएस की एक टीम महिला के घर पहुंची और वहां पूछताछ की गई। इसके बाद आरोपी महिला को पुलिस स्टेशन लाया गया और वहां और सवाल पूछे गए। एटीएस ने यह सारी जानकारी वर्ली पुलिस को दी।
आरोपी महिला का होगा मेंटल चेकअप
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला की शिनाख्त हो गई है और उसका नाम फातिमा खान बताया गया है। वर्ली पुलिस महिला को मुंबई लेकर आई। महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पूछताछ करने के बाद उसे नोटिस दिया गया है। अब महिला के मानसिक स्थिति की जांच के लिए उसका मेंटल चेक अप भी कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here