मिशन शक्ति फेज 5 के तहत महिलाओं को किया जागरूक

लखनऊ। बुधवार को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस द्वारा एसीपी गोसाईंगंज किरण यादव के नेतृत्व में महिला के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस ने स्कूल मे जाकर गुड टच/बैड टच के बारे मे बच्चो को जानकारी दी गयी। ग्राम व प्रमुख चौराहो पर महिलाओ को महिला हेल्प लाइन नम्बर 1090 के बारे मे व घरेलू उत्पीडन होने पर 112 नम्बर की सहायता लेने हेतु अवगत कराया गया।

पार्क बाजार मे जाकर महिलाओ को महिला हेल्प लाइन नम्बर 1090/1076 व अन्य आवश्यक नम्बरो से सम्बन्धित पम्पलेट वितरित किये गये। ग्राम व प्रमुख चौराहो पर महिला जागरुक्ता से सम्बन्धित नुक्कड नाटक आयोजित किये गये। इसके साथ साइबर अपराध होने पर 1930 हेल्पलाइन नम्बर पर कम्पलेन दर्ज करने हेतु अवगत कराया गया।
स्कूल/कालेजो के बाहर मनचले शोहदे से बचाव सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा हेल्पलाइन नम्बर का उपयोग करने हेतु अवगत कराया गया। छात्राओ को पाक्सो एक्ट / तीन नए कानून व एंटी रोमियो स्कवाड के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गयी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here