दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को योगी सरकार का तोहफा, DA और बोनोस का ऐलान जल्द

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 15 लाख राज्यकर्मचारियों, शिक्षकों और 8 लाख पेंशनर्स के लिए दिवाली से पहले महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का ऐलान कर सकती है। साथ राज्य कर्मचारियों को दिवाली पर मिलने वाले बोनस का भी ऐलान हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार जैसे ही अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का ऐलान करेगी, प्रदेश की योगी सरकार भी उसी के मुताबिक राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़ा देगी। कहा जा रहा है कि 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ेगा। इसका ऐलान जल्द ही हो सकता है। साथ ही अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए बोनस का भी ऐलान होगा।
कहा जा रहा है कि इस संबंध में फाइल तैयार की जा रही है। दरअसल, केंद्र कर्मचारियों के डीए की बढ़ोत्तरी के बाद अमूमन राज्य सरकार भी इसकी घोषणा करती रही है। जानकारी के मुताबिक सितंबर अंत या अक्टूबर के शुरुआत में केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का ऐलान कर सकती है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जुलाई से मिलेगा।
इन्हें मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ
राज्य कर्मचारी, शिक्षक, निगमों निकायों और अर्ध सरकारी कर्मचारियों को बढ़े हुए भत्ते का लाभ मिलेगा। साथ ही प्रदेश के 8 लाख पेंशनर्स को भी इसका फायदा होगा। इसके भुगतान के लिए सरकार पर करीब 3000 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ने का अनुमान है।
कितना मिलेगा बोनस?
दिवाली का बोनस राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को मिलता है। इसका निर्धारण मूल वेतन और डीए एक आधार पर किया जाता है। पिछले साल करीब सात हजार रुपए बोनस के तौर पर कर्मचारियों को मिले थे। उम्मीद है कि इस बार भी इतना ही या फिर इससे कुछ ज्यादा बोनोस कर्मचारियों को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here