‘मां बनने के बाद होता है आर्थिक नुकसान’, कोंकणा ने इंडस्ट्री के दोहरे रवैये पर की बात

अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो पंंकज त्रिपाठी के साथ नजर आने वाली हैं। इस बीच अब अभिनेत्री काम और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन बिठाने को लेकर बात की है। साथ ही उन्होंने मां बनने के बाद महिलाओं के काम और उनके वेतन पर पड़ने वाले असर को लेकर भी बात की।
फर्स्टपोस्ट के साथ हालिया बातचीत में कोंकणा सेन शर्मा ने कहा कि सच कहूं तो आज के वक्त में किसी भी इंडस्ट्री में मां बनने के बाद महिलाओं की कमाई में असर दिखना शुरू हो जाता है। जबकि पुरुषों के साथ इसका उल्टा होता है। क्योंकि होता ये है कि एक पिता के तौर पर एक पुरुष के लिए जैसे-जैसे उनके बच्चे होते हैं, वो अधिक सीनियर होते जाते हैं और अधिक कमाने लगते हैं। लेकिन महिलाओं के साथ इसका उल्टा होता है। क्योंकि मां बनने के बाद महिलाओं को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। क्योंकि आप उस तरह से हर चीज में हिस्सा नहीं ले सकते और वैसे काम नहीं कर सकते। जिस तरह से समाज आपसे उम्मीद करता है या जो आपके वर्कप्लेस पर आपसे उम्मीद की जाती है।
‘सरकारों को वर्किंग मदर्स के लिए नीतियों में करना चाहिए बदलाव’
एक्ट्रेस ने आगे कहा, “अब आने वाले दिनों में ये होने वाला है कि महिलाओं को बच्चे पैदा करने के लिए बिल्कुल भी प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा। क्योंकि यह दिन पर दिन मुश्किल होता जा रहा है। आप जानते हैं, प्रोफेशनल लाइफ में एक्टिव होना और साथ ही एक अच्छी मां बनना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। इसलिए मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जिसके लिए सरकारों को अंततः वर्किंग माओं के लिए नीतियों में बदलाव करना होगा। वर्ना धीरे-धीरे इसमें कमी आती जाएगी।”
‘मेट्रो इन दिनो’ में नजर आएंगी कोंकणा
वर्कफ्रंट की बात करें तो कोंकणा 4 जून को रिलीज हो रही अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनो’ का हिस्सा हैं। इस फिल्म में कोंकणा के अलावा पंकज त्रिपाठी, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, अनुपम खेर, फातिमा सना शेख और नीना गुप्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular