ग्लोबल उठापटक के बीच दुनिया के लिए आशा की किरण है भारत, घाना की संसद में बोले पीएम मोदी- भारत की वैश्विक पहचान

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, घाना और भारत की साझेदारी आज के लिए नहीं बल्कि भविष्य के लिए है। आने वाली पीढ़ियों के लिए है।अफ्रीका के साथ हमारी विकास साझेदारी डिमांड ड्राइवेन है। हमारा उद्देश्य आत्मनिर्भर इकोसिस्टम को मजबूत बनाना और उनका निर्माण करने में मदद करना है।इस साझेदारी को और गति देना मेरे लिए सम्मान की बात है।
प्रधानमंत्री मोदी ने घाना की संसद को संबोधित करते हुए कहा,भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। हम पहले से ही वैश्विक विकास में लगभग 16% योगदान दे रहे हैं। भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम का घर है। हम इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में उभरे हैं। हमें गर्व से दुनिया की फार्मेसी के रूप में पहचाना जाता है। पीएम मोदी ने कहा,मैं कह सकता हूं कि भारत-घाना की दोस्ती घाना के प्रसिद्ध शुगरलोफ अनानास से भी ज्यादा मीठी है।
घाना की संसद में पीएम मोदी ने कहा, ग्लोबल उठापटक सभी के लिए चिंता का कारण है। ऐसे में भारत का लोकतंत्र आशा की किरण बना हुआ है। उसी तरह से भारत की विकास यात्रा ग्लोबल ग्रोथ को गति देने वाली है।
प्रधानमंत्री मोदी ने घाना की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज विकास की नई इबारत लिख रहा है। कितना सुखद सहयोग है कि भारत के कई गौरवमयी पलों से अफ्रीका जुड़ा हुआ है। जब भारत का चंद्रयान साउथ पोल पर लैंड हुआ था तब मैं भारत में था, आज जब भारत का एक अंतरिक्ष यात्री मानवता की भलाई के लिए स्पेस में है तब भी मैं अफ्रीका में हूं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular