कार्तिक आर्यन ने शेयर किया अनन्या पांडे का BTS वीडियो, ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की कर रहे शूटिंग

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे इन दिनों राजस्थान में कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से शाम के वक्त का वीडियो शेयर किया है। अभिनेता का वीडियो और तस्वीरें लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं।
कार्तिक आर्यन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अभिनेत्री अन्नया पांडे का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनन्या पांडे ने गुलाबी रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी है। उन्होंने अपने बाल खुले छोड़े हैं। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह वीडियो रात को शूटिंग के वक्त का है। अनन्या पांडे वीडियो में देखकर मुस्कुरा रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा है ‘रात को भूत शूट। अनन्या पांडे। नवलगढ़।’
इससे पहले कार्तिक आर्यन ने अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा था ‘जब आप नवलगढ़ में हों।’ उन्होंने हैशटैग ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ लिखा था। इन तस्वीरों में कार्तिक आर्यन शॉर्ट्स और शर्ट में नजर आए थे।
पिछले महीने कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह अनन्या पांडे के साथ क्रोएशिया में शूट कर रहे थे। क्लिप में दोनों ‘धीमे-धमे’ गाने पर डांस कर रहे थे। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था ‘अपनी अनन्या का शेड्यूल रैप हो और हम ‘धीमे-धीमे’ पर डांस ना करें, ऐसा कैसे हो सकता है।’
आपको बता दें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी, ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का निर्देशन समीर विद्वांस कर रहे हैं और इसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स द्वारा निर्मित किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल होने लगी हैं, और करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर कास्टिंग की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने पहली बार 2019 में आई फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में साथ काम किया था। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। प्रमोशनल इवेंट्स और इंटरव्यूज में उनकी दोस्ती साफ दिखाई दी। फैन्स और मीडिया ने उनके ऑफ-स्क्रीन रोमांस के कयास लगाने शुरू कर दिए। 2022 में, कॉफी विद करण में करण जौहर ने उनके कथित रिश्ते का संकेत दिया।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular