लखनऊ। यूपी में आज सुबह पौधरोपण महाभियान-2025 का शुभारंभ हो गया। एक पेड़ मां के नाम थीम पर प्रदेश में आज 37 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बाराबंकी में पौधरोपण किया। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में पौधरोपण कर लोगों से पौधों के संरक्षण की अपील की। प्रदेश में दोपहर एक बजे तक 20 करोड़ पौधे लगाए गए।
इस मौके पर अयोध्या में अभियान का शुभारंभ करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा का सामना पूरी दुनिया को करना पड़ रहा है। अमेरिका जैसे देश भी इससे सुरक्षित नहीं है। यह अनियोजित विकास का परिणाम है। ऐसे में हमें विकास के साथ पर्यावरण की रक्षा करनी ही होगी। पौधरोपण अभियान अपनी मां के नाम कृतज्ञता ज्ञापित करने का मौका देता है इसलिए इस अभियान को ”एक पेड़ मां के नाम” नाम दिया गया है। आज के दिन पौधरोपण कर इनकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए काम करें।
उन्होंने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण की रक्षा करने के लिए कई तरह की तकनीक विकसित हो चुकी है। इससे पर्यावरण की रक्षा करते हुए विकास भी सुनिश्चित किया जा सकता है। इन दोनों में संतुलन बनाना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश में 204 करोड़ पौधे रोपित किए गए हैं। इनमें से 75 फ़ीसदी से ज्यादा पेड़ जीवित हैं। पांच लाख एकड़ क्षेत्र में प्रदेश में वन क्षेत्र बढ़ा है। अब हम हीट वेव से ग्रीन वेव की ओर बढ़ रहे हैं। इससे पहले सीएम योगी ने त्रिवेणी वाटिका में नीम, पीपल और बरगद के पौधे रोपित किए।
पौधों की सुरक्षा के लिए सीएसआर फंड का होगा इस्तेमाल
पौधरोपण के बाद पौधों की सुरक्षा के लिए कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) फंड का इस्तेमाल होगा। बैंकों और निजी कंपनियों से रोपण क्षेत्रों को गोद लेने और पौधों की सिंचाई व सुरक्षा के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। इससे पौधरोेपण अभियान तकनीकी नवाचार और सामुदायिक सहयोग के बल पर और भी प्रभावी होने की उम्मीद है।
अपलोड कर सकेंगे फोटो
https://upforest.gov.in और https://upfd.in/upfdmedia/secure/login/login.aspx पर क्लिक करके या क्यूआर कोड स्कैन करके भी पौधरोपण की फोटो अपलोड कर सकेंगे।
मोबाइल पर देखें पौधरोपण की प्रगति
वृक्षारोपण महा अभियान-2025 के अंतर्गत पौधरोपण की प्रगति जिलेवार वृक्षारोपण सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन अपलोड की जा रही है। पौधरोपण की क्षण-प्रतिक्षण की प्रगति 6 बजे से दिए गए टिकर लिंक https://pmsupfd.org/plantingprogress.html के जरिये कंप्यूटर या मोबाइल पर देख जा सकते हैं।
पेड़ मां के नाम” नाम दिया गया है। आज के दिन पौधरोपण कर इनकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए काम करें।