हम एक इंच जमीन नहीं देंगे… ट्रंप-पुतिन की होने वाली मुलाकात पर भड़के जेलेंस्की

वॉशिंगटन, एजेंसी। डोनाल्ड ट्रंप-व्लादिमिर पुतिन की अलास्का में प्रस्तावित मुलाकात पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भड़के हुए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यूक्रेन एक इंच जमीन नहीं देगा। उनका यह बयान उन रिपोर्टों पर आया है, जिसमें ट्रंप ओर पुतिन के बीच होने वाली बैठक में यूक्रेन और रूस के बीच क्षेत्रीय अदला बदली पर सहमति बन सकती है।
जेलेंस्की ने साफ तौर पर कहा कि दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन के बिना कोई समझौता कैसे हो सकता है। अगर यह फैसला होता है तो यह शांति के विरुद्ध बेहद खराब निर्णय है, जो सफल होने से पहले ही फेल हो जाएगा। द सन में जेलेंस्की के हवाले से लिखा गया है कि जो भी फैसला यूक्रेन के विरोध में है, वह शांति का विरोध है और इससे कुछ हासिल नहीं होने वाला। हम सभी को सच्ची शांति चाहिए, जिसका सभी लोग सम्मान करें।
यूक्रेन से बहुत दूर हो रही बैठक
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो पोस्ट में जेलेंस्की ने कहा कि ट्रंप और पुतिन ने एक साथ बैठक की तैयारी की, यह अलास्का में हो रही है जो युद्ध से बहुत दूर है। वो युद्ध जो हमारी जमीन पर हमारे लोगों के खिलाफ चल रहा है। यह यूक्रेन के बिना खत्म नहीं हो सकता। पुतिन को हमारे लोगों पर विश्वास नहीं था, इसीलिए उन्होंने यूक्रेन पर कब्जे का फैसला लिया। यह उनकी गलती है, मगर यूक्रेनियन मजबूत हैं और अपनी रक्षा करना जानते हैं।
रूस गलत हरकत कर रहा
ज़ेलेंस्की ने इस बात पर जोर दिया कि युद्ध के दौरान हमारा साथ ऐसे लोगों ने भी दिया जो रूस के साथ थे, क्योंकि वे जानते थे कि पुतिन बुरा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मॉस्को को उसकी आक्रामकता और बेरहमी के लिए इनाम नहीं दिया जा सकता। सभी को यह समझना होगा कि सम्माजनक शांति क्या होती है। रूस को यह युद्ध समाप्त करना होगा, क्योंकि शुरुआत उसी ने की है। वह इसे खींच रहा है, यही समस्या है।
यूक्रेन संविधान से ही चलता है
पुतिन के जेलेंस्की पर संविधान का पालन न करने पर उन्होंने कहा कि यूक्रेन में संविधान है और सभी इसका पालन करते हैं, मगर यूक्रेन वासी जानते हैं कि वह अपनी जमीन को किसी को उपहार में नहीं दे सकते।जेलेंस्की ने ट्रंप के साथ शांति पर बातचीत करने और स्थायी शांति के लिए काम करने की भी पेशकश की।
ट्रंप ने कह रहे क्षेत्रीय अदला-बदली करनी होगी
अमेरिका के राष्ट्रपति ने पुतिन से मुलाकात से पहले कहा है कि युद्ध समाप्ति के बेहद करीब है। दोनों देशों को यह खून खराबा रोकना होगा। इसके लिए क्षेत्रीय अदला बदली अच्छा विकल्प है। इससे पहले ट्रंप ने उस स्थान का ऐलान किया था जहां ट्रंप और पुतिन के बीच मुलाकात होनी है। ट्रंप ने कहा था कि पुतिन और मेरी मुलाकात 15 अगस्त को अलास्का में होगी।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular