हुमा कुरैशी की नई फिल्म सिंगल सलमा का ऐलान, रिलीज तारीख से उठा पर्दा

अभिनेत्री हुमा कुरैशी को इन दिनों फिल्म जॉली एलएलबी 3 में देखा जा रहा है, जिसमें वह अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब हुमा की नई फिल्म का ऐलान हो गया है, जिसका नाम सिंगल सलमा है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान नचिकेत सामंत ने संभाली है। इसके साथ सिंगल सलमा की रिलीज तारीख से भी पर्दा उठ गया है। सिंगल सलमा 31 अक्टूबर, 2025 को दर्शकों के बीच आएगी, फिल्म का पहला पोस्टर भा सामने आ गया है, जिसमें हुमा समेत तमाम सितारों की झलक दिख रही है।
पोस्टर में हुमा कुरैशी बिल्कुल सहज-स्वाभाविक अंदाज में नजर आ रही हैं। वे एक बेंच पर आराम से बैठी हैं, जैसे किसी गाड़ी का इंतजार कर रही हों। उनके बगल में एक पुराना-सा सूटकेस रखा है। वहीं, इसके पीछे की तरफ फिल्म के बाकी कलाकार खड़े दिख रहे हैं- शायद वे सलमा के जीवन के उन ट्विस्ट्स का प्रतीक हों, जो आने वाले सीन में धमाल मचाएंगे।
निर्माताओं ने लिखा, लखनऊ और लंदन- दो शहर, दो लड़के और एक सवाल- आखिर कौन बनेगा सिंगल सलमा का बालमा, किससे होगी सलमा की शादी? फिल्म में सनी सिंह और श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म का प्रोडक्शन भी कम धांसू नहीं है। इसे प्रोड्यूस आलोक जैन, अजीत अंधरे, साकिब सलीम, 3 एंटरटेनमेंट, लालालैंड एंटरटेनमेंट और फिरुजी खान ने मिलकर किया है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular