राधिका आप्टे की साली मोहब्बत OTT पर रिलीज को तैयार, उजागर होंगे रिश्तों के कई रहस्य

बॉलीवुड में राधिका आप्टे अपनी अलग अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म साली मोहब्बत को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इसे पहले आईएफएफआई गोवा में और शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है।
यह फिल्म एक छोटे शहर की गृहिणी स्मिता की कहानी है। उसका शांत और सरल जीवन तब बिखरने लगता है जब उससे जुड़े कई रहस्य उजागर होने लगते हैं। फिल्म साली मोहब्बत में बेवफाई और धोखे जैसे विषय दिखाए गए हैं। फिल्म जल्द ही जी5 पर रिलीज होने वाली है।
टिस्का चोपड़ा ने वैरायटी को फिल्म के बारे में बताते हुए कहा, मैं हमेशा से रिश्तों की सतह के नीचे मौजूद शांत तनावों को जानने में दिलचस्पी रखती हूं। उन चीजों को भी जानने की इच्छुक रही हूं, जिनसे प्यार किसी गहरे अंधेरे में बदल सकता है।
टिस्का चोपड़ा ने आगे कहा कि फिल्म का निर्देशन करने से उन्हें महिला फिल्म निर्माताओं के लिए बनाई गई सीमाओं से आगे बढऩे का मौका मिला।
टिस्का चोपड़ा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में राधिका आप्टे के अलावा दिव्येंदु शर्मा, अनुराग कश्यप, अंशुमान पुष्कर, सौरसेनी मैत्रा और शरत सक्सेना हैं। फिल्म का प्रोडक्शन जियो स्टूडियोज और मनीष मल्होत्रा के स्टेज5 प्रोडक्शन ने किया है।
राधिका आप्टे ने साल 2005 में वाह! लाइफ हो तो ऐसी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। 2024 में वह फिल्म सिस्टर मिडनाइट में नजर आई थीं। इसके बाद वह 2025 में अमेरिकन फिल्म लास्ट डेज में नजर आईं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular