वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति अपने मनमाने फैसलों के चलते अब अपनी ही पार्टी का समर्थन खोते नजर आ रहे हैं। कनाडा पर लगाए गए टैरिफ के मुद्दे पर अमेरिकी संसद में एक प्रस्ताव लाया गया। इस प्रस्ताव में कनाडा पर लगे टैरिफ को हटाने की मांग की गई। हैरानी की बात ये है कि डेमोक्रेट सांसदों द्वारा लाए गए इस प्रस्ताव को सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने भी समर्थन दिया।
प्रस्ताव को राष्ट्रपति ट्रंप की मंजूरी जरूरी
बुधवार को अमेरिकी संसद में कनाडा पर लगे टैरिफ हटाने की मांग वाले प्रस्ताव पर मतदान हुआ।
211 के मुकाबले 219 मतों से यह प्रस्ताव पारित हो गया। अब यह प्रस्ताव सीनेट में जाएगा। हालांकि इस प्रस्ताव के पारित होने की आशंका कम ही है क्योंकि इसे राष्ट्रपति ट्रंप की मंजूरी मिलनी भी जरूरी है और इसकी संभावना न के बराबर है।
ट्रंप का मानना है कि टैरिफ लगाकर अमेरिका अपने व्यापार सहयोगी देशों को बातचीत की मेज पर ला सकता है। यह राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की प्रमुख नीति रही है। हालांकि इस नीति से सांसद सहज नहीं हैं क्योंकि टैरिफ के चलते अमेरिका के जिन व्यापार पर असर पड़ रहा है, उनके द्वारा सांसदों पर दबाव डाला जा रहा है।
ट्रंप के ही खिलाफ हुए उनकी पार्टी के सांसद, टैरिफ के मुद्दे पर डेमोक्रेट के प्रस्ताव को दिया समर्थन

