कट्टरपंथी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई, 11 से अधिक जगहों पर की छापेमारी

तमिलनाडु। एनआईए ने भारत में कट्टरपंथी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए की टीम ने तमिलनाडु में 11 जगहों पर रेड की। गौर हो कि यह संगठन दुनियाभर के कई देशों मे प्रतिबंधित है और युवाओं का ब्रेनवॉश करके देशविरोधी कामों में लगाता है। इस मामले में बीते दिनों चेन्नई सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने मुकदमा दर्ज किया था। अब इस मामले की जांच एनआईए को सौंप दी है।
चेन्नई सेंट्रल क्राइम ब्रांच के मुताबिक रोयापेट्टा के रहने वाले एक पिता-पुत्र और उनके सहयोगियों ने लोगों को हिज्ब-उत-तहरीर में शामिल करने के लिए उनका ब्रेनवॉश किया था। आतंकवाद से जुड़े मामले को क्राइम ब्रांच ने एनआईए को सौंप दिया है। इसी तरह के मामले से जुड़े पहले गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कुछ जानकारी मिलने के बाद ही पुदुक्कोट्टई, कन्याकुमारी और तांबरम समेत 11 जगहों पर एनआईए ने कार्रवाई शुरू कर दी।
हिज्ब-उत-तहरीर भड़काऊ तकरीरें सुनाकर युवाओं को बरगलाने की कोशिश करता है। यह युवाओं को जिहाद के लिए तैयार करने के अलावा उन्हें हथियारों की ट्रेनिंग भी देता है। यहां तक की कट्टरपंथी आतंकवादी संगठन जैविक हथियार बनाने की भी ट्रेनिंग देता है। हिज्ब-उत-ताहिर धर्म परिवर्तन में भी शामि रहता है। इसके अलावा लव जिहाद की घटनाओं में भी उसका हाथ पाया गया है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular