विल यंग की शतकीय पारी, चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 334 रनों का लक्ष्य

माउंट माउंगानुई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला बे ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 333 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही। विल यंग और टिम सीफर्ट ने मिलकर पहले विकेट के लिए 11.6 ओवर में 85 रन जोड़े। सीफर्ट ने अपना अर्धशतक पूरा किया और वह 48 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में सीफर्ट ने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके बाद निक केली बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 4 रन बनाकर आउट हुए। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को आकिब नबी ने 8 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। हालांकि, इसके बाद विल यंग ने फिन एलन संग मिलकर टीम की पारी को संभाला। एलन और यंग ने चौथे विकेट के लिए 65 गेंदों में 90 रनों की साझेदारी की। फिन एलन  30 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, यंग ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का पांचवां शतक पूरा किया। उन्होंने 108 गेंदों का सामना करते हुए 125 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में यंग ने 14 चौके और 4 छक्केलगाए। माइकल ब्रेसवेल सिर्फ 15 रन ही बनासके, जबकि कप्तान मिचेल सैंटनर 29 गेंदों में 24 रन बनाने के बाद अर्शदीप सिंह की गेंद पर ईशान किशन को कैच देकर पवेलियन लौटे।क्रिस्टियन क्लार्क ने अंत के ओवरों में महत्वपूर्ण 22 रन बनाए, जबकि काइल जेमिसन 19 रन बनाकर नाबाद रहे। पारी के आखिरी ओवर में मैट हेनरी (2 रन) और मैथ्यू फिशर (1 रन) लगातार दो गेंदों में रनआउट हुए। भारत की ओर से गेंदबाजी में अक्षर पटेल ने 10 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि गुरनूर बरार ने 69 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं, आकिब नबी ने 59 रनदेकर दो विकेट झटके। नमन धीर और अर्शदीप एक–एक विकेट लेने में सफल रहे।

 

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular