नई दिल्ली। सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के ज्योति ज्योत दिवस के अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरु साहिब को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के लिए समर्पित कर दिया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किए गए संदेश में अमित शाह ने गुरु गोबिंद सिंह को अधर्म और अन्याय के खिलाफ साहस व पराक्रम का प्रतीक बताया। उन्होंने लिखा कि सरबंसदानी गुरु साहिब ने खालसा पंथ की नींव रखकर सिख धर्म को सेवा के साथ-साथ रक्षा का भी एक मजबूत आधार दिया। अपने माता-पिता और चारों साहिबजादों का सर्वोच्च बलिदान देने के बावजूद वे अपने धर्म और संस्कृति के मार्ग से कभी नहीं डिगे। मानवता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले दशम गुरु का जीवन आने वाली हर पीढ़ी को राह दिखाता रहेगा।
केंद्रीय मंत्रियों ने किया त्याग और शौर्य को याद
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अपने संदेश में दशमेश पिता के चरणों में नमन करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन सत्य, न्याय और धर्म की रक्षा के लिए किए गए अद्भुत संघर्ष और बलिदान की मिसाल है। उन्होंने अपने आध्यात्मिक तेज और तप से लोगों को अन्याय के खिलाफ निडर होकर खड़े होने की सीख दी। वहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें महान धर्म-योद्धा बताते हुए कहा कि मानवता के कल्याण के लिए समर्पित उनका जीवन हमें हमेशा सत्य, सेवा और त्याग के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।

भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर: ओम बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी खालसा पंथ के संस्थापक को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन मानवीय गरिमा और न्याय की रक्षा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि वीरता, तपस्या और परोपकार से भरा उनका जीवन हमारी भारतीय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा की एक अमूल्य धरोहर है, जिसके आदर्श हमें सदैव कर्तव्यपालन की प्रेरणा देते रहेंगे।